Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Nov, 2026 01:16 AM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 11 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि द्वितीया नक्षत्र अनुराधा रहेगा, आज का योग है अतिगण्ड और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 11 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि द्वितीया नक्षत्र अनुराधा रहेगा, आज का योग है अतिगण्ड और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से सुबह 01 बजकर 27 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का विशेष- भैया दूज और यम द्वितीया
आज का महा उपाय- आज शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। काफी समय से मन में चल रही किसी रचनात्मक योजना को आकार देने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषय समझने में सफलता मिल सकती है। घर की सजावट या मरम्मत से जुड़ा कोई काम शुरू कर सकते हैं। बदलते मौसम के चलते सेहत पर बुरा असर हो सकता है, इसलिए ध्यान रखने की ज़रूरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार में किसी अनुभवी की सलाह आपके काम आ सकती है। दस्तावेजों से जुड़े कामों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी का आयोजन हो सकता है। आंखों और सिर को पर्याप्त आराम दें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के दौरान नए अवसर हाथ लग सकते हैं। किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार से जुड़ी नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। किसी पुराने शौक को दोबारा समय देने का मन बनेगा। दिनभर की भागदौड़ के बीच अपनी दिनचर्या का भी ध्यान रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। कानूनी या सरकारी कागजी कार्रवाई में लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में अहम फैसले लेने से पहले ध्यान से सोच लें। बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। लेखन, डिजाइनिंग या तकनीकी काम से जुड़े लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी से चल रही नाराज़गी खत्म होती हुई नज़र आ सकती है। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी समारोह में आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आगे चलकर अच्छा परिचय बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। अनावश्यक ऑनलाइन खरीदारी से बचना बेहतर रहेगा। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें, नहीं तो गला खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। किसी जरूरी चीज की मरम्मत पर खर्च करना पड़ सकता है। अपनी नींद का समय बिगड़ने न दें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी रचनात्मक गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। घर में मेहमानों के आने से दिन की व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापारी काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। युवा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पिताजी से सलाह ज़रूर कर लें। मनोरंजन के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ दिलचस्प अनुभव लेकर आएगा। किसी नई तकनीक या डिजिटल माध्यम को सीखने में रुचि बढ़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के लोगों को कोई खुशखबरी दे सकते हैं। समय पर भोजन करने की कोशिश करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। विदेश जाने के बारे में सोच रहे जातक घर पर बात कर सकते हैं। संतान की सेहत पर खास ध्यान देना पड़ सकता है।