आज का राशिफल- 21 नवंबर 2026

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 07:48 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पसंद के

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पसंद के प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। घर की सजावट या मरम्मत से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। सेहत का खासतौर से ध्यान रखने की कोशिश करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई पहचान बनाने के कई अवसर ला सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैरों में दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से छोड़े हुए शौक को दोबारा शुरू करने का मन बना सकते हैं। कारोबार में घर के बड़ों का सहयोग मिल सकता है। युवा पसंद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। धन से जुड़ी चिंताएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपनी राय रखते समय शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अधिक देर तक खाली पेट न रहें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी खेल या मनोरंजक गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।
 
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को अपने कौशल को निखारने पर ध्यान देना होगा। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है। युवाओं को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। प्रेमी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करें, नहीं तो पेट दर्द हो सकता है।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नया काम सौंपा जा सकता है। बेवजह पैसा खर्च न करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। गले में खराश की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में नई योजनाओं पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की पसंद को ध्यान में रखकर खास तैयारी कर सकते हैं। किसी परिचित को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। काम के बीच पर्याप्त पानी पीना न भूलें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी करेंगे। आर्थिक तंगी से राहत मिलती हुई नज़र आ सकती है। कमर पर अधिक दबाव डालने से बचें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके करियर को लेकर कोई नया सुझाव दे सकता है। व्यापारियों को अपने हिसाब-किताब की दोबारा जांच करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ बाहर किसी नई जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्या का समाधान खोजने में आपकी सूझबूझ काम आएगी। किसी मित्र के साथ मिलकर छोटा निवेश करने का विचार बन सकता है, लेकिन शर्तें अच्छी तरह समझ लें। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। देर रात तक जागने से बचें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साझेदारी के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। युवा पिता के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रेमी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत सही रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!