Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jun, 2026 02:06 PM

Adhik Maas 2026 Ends Know Next Malmas Date in 2029: अधिक मास 2026 सोमवती अमावस्या पर समाप्त हो गया है। जानें, अब 2029 में किस महीने लगेगा अगला मलमास और क्या है पुरुषोत्तम मास का महत्व।
Adhik Maas 2026 Ends Know Next Malmas Date in 2029: भगवान श्री हरि विष्णु का प्रिय मलमास कल 15 जून 2026 को समाप्त हो गया है। आज 16 जून 2026 से नए माह का आरंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का शुभ आगमन होने से दो ज्येष्ठ (जेठ) माह आए थे। पहला ज्येष्ठ माह कल तक था। आज से ज्येष्ठ का दूसरा (शुद्ध) माह आरंभ हो गया है, जो जून के अंत तक चलने वाला है। जितने भी मंगल कार्य अधिक माह में वर्जित थे, वे अब किए जा सकते हैं जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई आदि।
क्यों खास था इस बार का अधिक मास?
साल 2026 में अधिक मास का आरंभ ज्येष्ठ माह में हुआ था इसलिए अधिक ज्येष्ठ और शुद्ध ज्येष्ठ दो माह आए थे। जिसका आरंभ 17 मई 2026 से हुआ था। इस दौरान पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य का शुभ फल कई गुना अधिक मिलता है।

3 साल का इंतजार, 2029 में आएगा अगला मलमास
हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के मतानुसार, अधिक मास हर 3 साल के बाद एक बार आता है।2026 के समापन के बाद अब श्रद्धालुओं को अगले पुरुषोत्तम मास के लिए तीन साल का लंबा इंतजार करना होगा। अगला अधिक मास वर्ष 2029 में लगेगा। जो 16 मार्च 2029 से लेकर 13 अप्रैल 2029 तक रहेगा। जिस वर्ष में अधिक मास का आगमन होता है, उस साल में हिंदी कैलेंडर का एक महीना अतिरिक्त बढ़ जाता है, जिससे वह वर्ष 12 के स्थान पर 13 महीने का हो जाता है।

विष्णु जी ने क्यों दिया अपना नाम?
पौराणिक कथाओं में वर्णन आता है की जिस समय मलमास का कोई स्वामी नहीं था, उस समय उसे अशुभ माना जाता था। तब भगवान विष्णु ने इसे अपना नाम 'पुरुषोत्तम' प्रदान किया। साथ में ये वरदान दिया कि यह महीना अन्य सभी महीनों का अधिकारी और अत्यंत पवित्र माना जाएगा। इसी कारण श्रद्धालु इस दौरान श्री हरि की विशेष उपासना करते हैं।
