Ahoi Ashtami: 4 शुभ योगों में रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और तारों को देखने का समय

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Nov, 2023 09:59 AM

ahoi ashtami

जिस तरह करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। उसी तरह अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं अपनी संतान के उज्जवल भविष्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ahoi Ashtami: जिस तरह करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। उसी तरह अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं अपनी संतान के उज्जवल भविष्य के लिए रखती हैं। इस व्रत में भी खाना और पीना वर्जित है यानी इसमें निर्जला उपवास रखने का विधान है। पंचांग के मुताबिक अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। यानी ये व्रत आज रखा जाएगा 5 नवंबर को। अहोई अष्टमी को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है। ये व्रत करवाचौथ के 4 दिन बाद और दिवाली के 8 दिन पहले रखा जाता है। बता दें कि अहोई अष्टमी के दिन रवि पुष्य समेत 4 शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिस वजह से इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। तो चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी का मुहूर्त और शुभ योग।

PunjabKesari Ahoi Ashtami

4 Auspicious Yoga in Ahoi Ashtami 4 शुभ योग में अहोई अष्टमी 2023
पंचांग के अनुसार 5 नवंबर यानी आज के दिन  4 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग। रवि पुष्य योग सुबह 6 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:36 बजे से सुबह 10:29 बजे तक। इस दौरान पूजा करने से आराधना का दोगुना फल प्राप्त होगा।

Ahoi Ashtami Puja Muhurat अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त
पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 33 मिनट से शुरू होगा और  शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दौरान अहोई माता की पूजा करने से मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

PunjabKesari Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami taaron ko dekhne ka samay अहोई अष्टमी तारों को देखने का समय
अहोई अष्टमी का व्रत तारों को देख कर खोला जाता है। तारों को देखने का समय शाम 5 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा।

Ahoi Ashtami Niyam इन बातों का रखें ध्यान
मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी से जुड़ा कोई भी कार्य महिलाओं को नहीं करना चाहिए। इस दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। सिलाई आदि से जुड़े कार्यों से दूर रहें। आज के दिन किसी बड़े का अपमान न करें, न ही किसी को अपशब्द बोलें।

PunjabKesari Ahoi Ashtami

इसके अलावा तारों को अर्घ्य देते समय स्टील से बने लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए, तांबे से बने लोटे का इस्तेमाल करने से बचें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!