Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा फिर बहाल, 1,626 शिवभक्त पहलगाम, बालटाल रवाना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Aug, 2023 07:56 AM

amarnath yatra

एक दिन के आराम के बाद रविवार को श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर बहाल हो गई। जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 1,626 शिवभक्तों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (संजीव): एक दिन के आराम के बाद रविवार को श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर बहाल हो गई। जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 1,626 शिवभक्तों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। विदित रहे कि 5 अगस्त को सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने श्री अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को जम्मू से रवाना नहीं किया था। 

कुल 64 वाहनों में 1,303 पुरुष, 252 महिलाएं, 7 बच्चे, 51 साधु और 13 साध्वियां शामिल थीं। 1 जुलाई से शुरू हुई 62 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.18 लाख के करीब तीर्थ यात्री श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

श्री अमरनाथ यात्रा अभी 31 अगस्त तक जारी रहनी है। ऐसे में प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि श्री अमरनाथ यात्रियों की संख्या आगामी दिनों में और बढ़ेगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!