Ank Jyotish 2025: मूलांक 6 वालों के लिए यह है 2025 की खास भविष्यवाणी

Edited By Updated: 17 Dec, 2024 07:07 AM

ank jyotish 6

Ank Jyotish 2025: 2025 मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहने वाला है ? कैसी रहेगी लव लाइफ ? कैसा रहेगा करियर? कैसा रहेगा बिजनेस और कैसी रहेगी आपकी हेल्थ ? इन 4 चीजों पर फोकस करते हुए यह भविष्यफल तैयार की गई है। अगर आपका मूलांक 6 है तो यह वीडियो आपके लिए...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ank Jyotish 2025: 2025 मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहने वाला है ? कैसी रहेगी लव लाइफ ? कैसा रहेगा करियर? कैसा रहेगा बिजनेस और कैसी रहेगी आपकी हेल्थ ? इन 4 चीजों पर फोकस करते हुए यह भविष्यफल तैयार की गई है। अगर आपका मूलांक 6 है तो यह वीडियो आपके लिए है। जो अंक ज्योतिष यानी न्यूरोलॉजी पर विश्वास रखते हैं और जिनका मूलांक 6 है तो फिर खासतौर पर यह पोस्ट उनके लिए है।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6  होता है। इस अंक के स्वामी शुक्र हैं। मूलांक 6 वाले लोग बहुत इंटेलिजेंट होते हैं। सुंदर और आकर्षक होते हैं यानी उनकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी होती है और जल्दी ही दूसरों को अपनी और आकर्षित कर लेते हैं। बहुत क्रिएटिव भी होते हैं। बहुत संवेदनशील भी होते हैं। यह लोग प्रेम और स्नेह की भावना से भरे होते हैं। बहुत मिलनसार होते हैं। बहुत इमोशनल होते हैं। इनका सोशल स्टेटस भी बहुत अच्छा रहता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी होती है। ऐसे लोग अपनी टैलेंट से जीवन में सफलता हासिल करते हैं। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों की तरफ रुचि भी होती है और बहुत फैशनेबल भी होते हैं। इन्हें फैशन की अच्छी समझ होती है।

मूलांक 6 वाले शुक्र के प्रभाव के कारण सौंदर्य प्रेमी भी होते हैं। थोड़ा रोमांटिक नेचर भी रहता है क्योंकि मूलांक 6 के स्वामी शुक्र को भोग-विलास का प्रतीक भी माना जाता है और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक भी माना जाता है।

साल 2025  मूलांक 6 वालों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। करियर में तरक्की हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेलमिलाप भी बढ़ाएंगे। वर्ष के मध्य का समय काफी अनुकूल साबित होगा। मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप जगह का बदलाव करना चाह रहे हैं तो वह भी आपके लिए चाहत की पूर्ति होगी। इस वर्ष आप अपनी प्रतिभा में भी निखार लाने का प्रयास करेंगे।

मूलांक 6 वालों के लिए यह वर्ष 2025 में गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। हर काम में सफलता मिलेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। खूब धन भी कमाएंगे और पैसे की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। नए घर और नए वाहन के लिए शुभ जाने वाला है। इस वर्ष आप अपने घर के साज-सजावट में भी धन खर्च करेंगे। यह वर्ष जमीन और शेयर मार्किट में लाभ के साथ आ रहा है लेकिन जुलाई से अक्टूबर के मध्य कोई नया और बड़ा निवेश न करें तो बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 के जातकों के लिए 2025 वर्ष सेहत के लिए मध्यम रहेगा। इस वर्ष अधिक यात्राओं में रहने की वजह से आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे जिससे आपको पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई परेशानी है तो समय रहते चिकित्सक से सलाह लेते रहें। अगस्त से दिसम्बर माह के मध्य तक वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का अंदेशा रहेगा। घर में बजुर्गों की सेहत को लेकर भी लापरवाही नहीं करें।

यह साल प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। रोमांस के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सहयोग बनाए रखने के लिए उचित होगा कि एक-दूजे की भावनाओं को समझें। मूलांक 6 वाले जो लोग  कला, साहित्य, मीडिया और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस साल काफी उपलब्धियां हासिल होंगी और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आएंगी। इस साल घर में शहनाई बजने के योग भी बन रहे हैं और घर में किलकारी भी गूंज सकती है। यह वर्ष उन छात्रों के लिए फलदायी रहेगा, जिनकी उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की योजना है। अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने की सोच रहे हैं तो मुराद पूरी हो सकती है। बैंक एवं न्यायालय से जुड़े लोग इस साल लाभ की स्थिति में रहेंगे। मूलांक 6  वालों के लिए साल 2025 शेयर मार्केट और लॉटरी के लिए भी बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी जमीन में इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी यह साल फायदेमंद रहने वाला है।

मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है और इस दिन अगर कोई महत्वपूर्ण काम करते हैं तो उन्हें सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन महत्वपूर्ण फैसले लेने पर भी मनचाहे परिणाम मिलते हैं।

गुरमीत बेदी
9418033344

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!