आज का राशिफल 24 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 24 Oct, 2020 05:30 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले दिनों से चली आ रही पारिवारिक

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
उपाय-  ताम्बे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। माता और पत्नी में मतभेद होने से मन परेशान होगा, पर संयम और अपनी समझ-बूझ से आप स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आप के अनुकूल रहेगा। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे और दिन के अंत में उचित परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा।
 उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आयेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्ति की सम्भावना है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सोच-समझ कर बातचीत करें, आप की सही बात का गलत मतलब निकला जा सकता है। कुछ मित्र आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद रखेंगे और आप भी उनको निराश नहीं करेंगे परन्तु अपनी सीमा का ध्यान अवश्य रखें।
उपाय- हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा। आप के आलस के कारण व्यापार में किसी सौदे से हाथ धोना पड़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्चे होंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।
उपाय- पत्नी का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की पढ़ाई को ले कर कुछ चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य को ले कर सतर्क रहने की जरुरत है वर्ना कोई पुरानी बीमारी दुबारा परेशान कर सकती है।
उपाय- काले ओर सफ़ेद रंग का कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काफी समय से फंसे कानूनी मुद्दे आज आसानी से हल हो जायेंगे। अपने व्यस्त समय से कुछ समय परिवार के लिए निकालने की बहुत जरुरत है। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- शनिवार के दिन व्रत रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। स्वतंत्रता पूर्ण निर्णय लेंगे की क्षमता आज आप के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। साझेदार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, जो आप के व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!