आज का राशिफल 18 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 01:53 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक कार्यों में कुछ अड़चनों और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक कार्यों में कुछ अड़चनों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काम-धंधे के दौरान किसी न किसी प्रकार का व्यवधान आएगा, जिससे कार्यों की गति प्रभावित होगी। कारोबारियों को मशीनरी या मशीनी कलपुर्जों की खराबी से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिसके चलते कुछ समय के लिए काम बाधित रहेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपनी निवेश करने की कार्यप्रणाली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में पुराने तौर तरीकों की समीक्षा करेंगे और भविष्य की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति बनाएंगे। किसी भी निवेश संबंधी निर्णय को जल्दबाजी में लेने के बजाय पूरी जानकारी प्राप्त करके आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के जातक ऑफिस के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। कार्यों को समय पर और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही की स्थिति में अधिकारियों द्वारा कारवाई की जा सकती है। अपने काम की नियमित समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखेंगे।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज घर-परिवार में किसी बात को लेकर खटपट की स्थिति बन सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ और शांत व्यवहार से जल्दी ही स्थिति को संभाल लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करके गलतफहमियां दूर करने में सफलता मिलेगी और घर का वातावरण दोबारा सुखद एवं शांतिपूर्ण बना रहेगा।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापारिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी और इनके माध्यम से विशेष सफलता प्राप्त होगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे तथा व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। इन यात्राओं से आपको अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे और यह समय लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज मित्रों की मदद से किसी जरूरी कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आवश्यकता के समय मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे काम आसानी से पूरा होगा। सायंकाल में परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ यात्रा करने से मन प्रसन्न रहेगा और आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में पूरा फोकस बनाए रखना आवश्यक रहेगा, तभी उन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देंगे और कार्यों को एकाग्रता एवं मेहनत के साथ पूरा करेंगे। अधिकारियों की अपेक्षाओं के अनुसार काम करने से आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार में सामान्य रूप से सभी परिस्थितियां अच्छी रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर मन अभी भी कुछ दुखी रहेगा। पुरानी बातों को बार-बार सोचने के बजाय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे मन का बोझ कम होगा और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्ते में प्रेम एवं अपनापन बढ़ेगा। किसी बुजुर्ग का सहयोग भी प्राप्त होगा, जो आपकी लव लाइफ से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय में आगे बढ़कर आपकी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!