भीषण सड़क हादसा : ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ'त, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 10:56 PM

five members of a family died in a collision between a truck and a bolero

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मातगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौका गांव के पास उस वक्त हुआ, जब एक बोलेरो एसयूवी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मातगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौका गांव के पास उस वक्त हुआ, जब एक बोलेरो एसयूवी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार
बिजावर के रहने वाले रायकवार परिवार के 6 सदस्य बोलेरो में सवार होकर बिजावर से बगौता गांव जा रहे थे। परिवार के लोग मृतक दौलत रायकवार की बेटी अलका के ससुर के निधन के बाद अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में चौका गांव के समीप उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, ग्रामीणों ने निकाला बाहर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले सभी 5 लोग बिजावर के निवासी थे। मृतकों की पहचान दौलत रायकवार, बीना रायकवार, श्याम बाई रायकवार, संजय रायकवार और कौशल्या रायकवार के रूप में हुई है। इस हादसे में केवल वाहन चालक छोटू रायकवार ही जीवित बचा है, जो गंभीर रूप से घायल है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

ट्रक जब्त, मामला दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आदित्य पटले ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बोलेरो में सवार 6 लोगों में से 5 की दुखद मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!