आज का राशिफल 20 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 Jan, 2022 08:00 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी पेशा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज अपने काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में बदलाव के इच्छुक व्यक्तियों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन किसी अनजान बात को लेकर अशांत रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। बहुत दिनों से मन में चल रही किसी समस्या को माता के साथ साझा करेंगे।
उपाय- चांदी के आभूषण पहनें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। घर के बुजुर्गों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारीयों से कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
उपाय- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपने आस पास सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज शुरू किये गये सभी काम पूरे करेंगे। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के हिसाब से परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की सम्भावना है। करियर में तरक्की के कुछ नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा। नवविवाहित व्यक्तियों के बीच प्यार भरी नोक-झोंक हो सकती है। सामाजिक मीडिया में आज आप ज्यादा सक्रिय नज़र आयेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ फल दायक रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन भर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कोई रिश्तेदार आपके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी के कारण आज धन का अभाव महसूस कर सकते हैं।
उपाय- संकट मोचन का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!