आज का राशिफल 1 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Jun, 2022 07:13 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सामाजिक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपके मन मुताबित काम मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव आज कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा परन्तु पैसों के लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। माता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
उपाय- चावल और चीनी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच चर्चा होगी। आज दूसरों के मामलों में खुद को न उलझाएं।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपकी लापरवाही का असर आपके करीबी रिश्तों पर पड़ेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों के बीच आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। किसी भी परिस्थिति में आज गलत तरीके से धन अर्जित करने की कोशिश न करें।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है।युवा प्रेमियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा।
उपाय- जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। यदि संतान के व्यवहार में बदलाव आ रहा है तो आपको उस पर ध्यान देना चाहिए। किसी अजनबी पर जरुरत से अधिक भरोसा करने से हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नया वाहन या कारोबार के लिए कोई नई मशीनरी खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आवेश में आकर कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
उपाय- घर में कोई जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों के सहयोग से व्यापार में कोई नयी डील मिलने की सम्भावना है। आज आपको संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। नौकरी में मनचाही जगह पर स्थानान्तरण होने की सम्भावना है।
उपाय- हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!