आज का राशिफल 6 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में कोई महत्वपूर्ण

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। आज का दिन युवा वर्ग अपने पसंदीदा कार्यों को करने और अपनी रुचियों को समय देने का सुनहरा अवसर प्रदान करने वाला रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जिन कामों को आप लंबे समय से टालते आ रहे थे या जिनमें आपको विशेष आनंद मिलता है, आज उन्हें पूरा करने का उत्साह और समय दोनों मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज दिनभर आप स्वयं को सकारात्मक विचारों से भरा हुआ महसूस करेंगे, जिससे मन शांत और उत्साहित बना रहेगा। यह सकारात्मक ऊर्जा आपके कार्यों में भी झलकेगी और आप हर परिस्थिति को आशावादी दृष्टिकोण से देख पाएंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके विचारों में स्पष्टता और प्रभावशीलता रहेगी, जिससे आप अपनी बात दूसरों के सामने आत्मविश्वास के साथ रख पाएंगे और उन्हें अपनी बात को लेकर सहमत करने में भी सफल रहेंगे। बच्चे किसी विदेशी भाषा को सीखने की कोशिश करेंगे।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा, घर के बड़ों को धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है, जिससे परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आज आपको नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति, सम्मान या फायदे की सूचना से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का सुंदर अवसर मिलेगा और संभव है कि साथ मिलकर कोई फिल्म देखने का कार्यक्रम बने। आज का दिन आपके आपसी संबंधों में मधुरता और हंसी-खुशी के पल जोड़ने वाला रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय में कभी-कभी सूझबूझ की कमी या जल्दबाजी के कारण अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझ कर लें। आज घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।
उपाय- रोज़ “ॐ कें केतवे नमः” 11 बार जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक परिस्थितियां रहेंगी और उनकी मेहनत, कार्यकुशलता तथा कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे वे अपने लक्ष्यों की ओर अधिक एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हो पाएंगे। व्यवसाय में आज किसी विपरीत लिंगी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!