आज का राशिफल 3 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको प्रैक्टिकल और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको प्रैक्टिकल और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जो आपके लिए लाभदायक रहेगा क्योंकि उनकी सोच और व्यवहार से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है।
उपाय- सूर्यदेव को लाल वस्त्र या लाल फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने या हताश होने की बजाय अपनी बुद्धि, विवेक और कार्यक्षमता का पूर्ण उपयोग करें, क्योंकि यही गुण आपको कठिन समय से बाहर निकालने में सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके जीवन में खुशियों का सुंदर और सकारात्मक आगमन होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और खुद के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और कार्यकुशलता आज विशेष रूप से निखरकर सामने आएगी, जिसके कारण अधिकारी आप से प्रभावित होंगे और आपकी सराहना करेंगे।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपके सामाजिक दायरे का विकास होगा, नए व्यक्तियों से परिचय होगा और कुछ महत्वपूर्ण तथा भविष्य में लाभदायक साबित होने वाले कनेक्शन स्थापित होंगे।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापार में यदि आप अपनी सूझबूझ, समझदारी और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता का उपयोग करेंगे, तो अतिरिक्त धन अर्जित करने के अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। घर में कुछ मेहमानों का आगमन होने की संभावना है।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दोपहर बाद का समय थोड़ा संवेदनशील होने वाला है, जब किसी अप्रिय घटना या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में धैर्य और संयम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन और सलाह को गंभीरता से लें और उन पर उचित रूप से अमल करें क्योंकि उनका अनुभव आपके लिए सुरक्षा कवच जैसा काम करेगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का अवसर मिलेगा, जहां आप जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता कर पाएंगे और इससे आपको आत्मिक संतोष तथा आनंद की अनुभूति होगी। कारोबार में कुछ नए निवेश के बारे में विचार बना सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से एकाग्रता और अनुशासन की मांग करता है, इसलिए उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए, अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य की ओर गंभीरता से प्रयास करने की सलाह दी जाती है।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!