Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Apr, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपसी संबंधों में
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपसी संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। सहकर्मियों और टीम के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा और वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। टीमवर्क मजबूत होगा, जिससे बड़े और महत्वपूर्ण कार्य भी आसानी से पूरे हो पाएंगे।
उपाय- लाल वस्त्र, लाल मसूर, गुड़, गेहूं, तांबा, लाल झंडा रविवार को दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए तरक्की और आगे बढ़ने का इशारा कर रहा है, खासकर बिजनेस और करियर में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके अंदर लीडरशिप और काम संभालने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप अपनी अलग पहचान बना पाएंगे।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापारिक कौशल बढ़ने से आप अपने काम को नए स्तर पर ले जा पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो नए प्रयोग, नई रणनीतियां और विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके लगातार प्रयास और साफ सोच आपको प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए रखेंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आपको करियर में अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है चाहे वह नई नौकरी के अवसर हों, बिजनेस डील्स हों या कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट। इन प्रस्तावों का सही मूल्यांकन कर निर्णय लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि के कारण आप न केवल खुद आगे बढ़ेंगे, बल्कि दूसरों को भी मार्गदर्शन देने में सक्षम होंगे। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और आपके निर्णयों पर विश्वास करेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यक्तिगत जीवन में आप अपनी गरिमा और संतुलन बनाए रखेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, आपसी समझ और सहयोग से रिश्ते और मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग भी आपको मानसिक संतुलन और प्रेरणा देगा।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। करियर और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और धीरे-धीरे लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। नए सौदे, नए ग्राहक या किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के अवसर स्वतः आपके सामने आएंगे बस आपको उन्हें पहचानकर सही समय पर निर्णय लेना होगा।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप को भाग्य और प्रयास का सुंदर मेल देखने को मिलेगा। किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी, जिससे कई काम अपेक्षा से आसान और सफल होते नजर आएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति आ सकती है।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ