आज का राशिफल 21 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 01:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, विशेषकर यदि

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, विशेषकर यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं। इस दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे और भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। सही जानकारी, धैर्य और सोच-समझ कर लिया गया निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी खास मित्र या संबंधी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। यह विचार-विमर्श आपके लिए नई दिशा खोलेगा और किसी उलझन का समाधान भी देगा। उनके अनुभव और सुझाव आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आप अपने परिवार की जरूरतों के प्रति पूरी तरह जागरूक रहेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप उन का सही तरीके से ध्यान रखेंगे, जिससे रिश्तों में और अधिक मधुरता और संतुलन बना रहेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ कामों में बीच-बीच में रुकावटें आती रहेंगी, जिससे मन में असंतोष या बेचैनी बनेगी। आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम अभी पूरी तरह नहीं मिल पाएंगे, लेकिन यह केवल समय का प्रभाव है आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में विपरीत चल रही स्थिति में सबसे जरूरी है धैर्य बनाए रखना। गुस्से या जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने से बात और बिगड़ सकती है। यदि आप शांत मन से परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ेंगे, तो धीरे धीरे समस्याएं सुलझने लगेंगी।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपने आसपास के व्यक्तियों, विशेषकर पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना और मधुर व्यवहार रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे वातावरण सकारात्मक बना रहेगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान से सम्बंधित आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। नए स्रोतों से धन प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल बना रहेगा। घर में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी। किसी प्रिय मित्र से मिलने का अवसर भी बन सकता है, जिससे पुराने रिश्ते और मजबूत होंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, अपनी दिनचर्या संतुलित रखें और पर्याप्त आराम लेना जरूरी होगा।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!