आज का राशिफल 23 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 23 May, 2026 07:37 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला लेकिन रिश्तों के लिहाज से

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला लेकिन रिश्तों के लिहाज से सुखद रहने वाला है। दिन का अधिकतम समय दोस्तों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके संबंधों में और अधिक मधुरता और अपनापन बढ़ेगा। किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आप अच्छा समय बिताएंगे और नए लोगों से परिचय होगा।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन खास रहेगा। युगल प्रेमी अपने साथी के प्रति पहले से अधिक भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में विशेष मेहनत करने की आवश्यकता होगी। एकाग्रता बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन नियमित प्रयास और अनुशासन से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको अपने सभी कार्य सावधानी और समझदारी के साथ पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी या लापरवाही से छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए धैर्य और सतर्कता बनाए रखें। घर के बड़ों का सहयोग और स्नेह हर परिस्थिति में आपके साथ बना रहेगा। उनका मार्गदर्शन और समर्थन आपको मानसिक मजबूती देगा और कठिन परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी सक्रियता और कार्यशैली घर के छोटे सदस्यों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। वे आपके अनुभव, मेहनत और निर्णय क्षमता से सीख लेने की कोशिश करेंगे। आपकी सकारात्मक सोच और व्यवहार परिवार में सम्मान और विश्वास बढ़ाएंगे।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपके व्यवसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात और पुराने संबंधों को मजबूत करने से भविष्य में लाभदायक अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक और व्यावसायिक नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसे फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आगे चलकर नुकसान का कारण बन सकता है। सही समय और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कोई बड़ा निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी, जिससे मन कुछ चिंतित महसूस करेगा। ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा। छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा देने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संतान से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपकी समझदारी और सहयोग से उनकी परेशानी का समाधान निकल सकता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज कोई नया वाहन खरीदने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। उनके रचनात्मक कार्यों को सफलता मिल सकती है और उनकी प्रतिभा की सराहना होगी। आज उनकी मेहनत और कल्पना शक्ति को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!