आज का राशिफल 27 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 27 May, 2026 07:05 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम और नई संभावनाएं लेकर आया है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे आपको राहत और संतोष महसूस होगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ होने की सम्भावना भी बनती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
उपाय- रविवार या प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। यदि वे एकाग्रता बनाए रखेंगे, तो सफलता उन के करीब रहेगी। बाहरी गतिविधियों और अनावश्यक आवाजाही को सीमित रखना उचित होगा, क्योंकि इससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा और उल्टा परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप उन्हें समझदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके मन में कई नए और सकारात्मक विचार आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की उम्मीद है। साथ ही आज कुछ लोगों का ध्यान भी आपकी ओर रहेगा, जिससे आपकी लोकप्रियता और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप खुद को काफी एनर्जेटिक और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, जिससे आपके कार्य तेजी और उत्साह के साथ पूरे होंगे।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पैसों से जुड़ा जो फैसला आपने पहले लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा और मन में संतोष बना रहेगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल चहल-पहल और उत्साह से भर जाएगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। तरक्की और भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार के बड़ों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। उनके सहयोग और समझ से आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। युगल प्रेमियों के बीच आपसी समझ बढ़ेंगी, जिससे रिश्ते में खुशी और उत्साह बना रहेगा। शाम तक व्यवसाय को लेकर कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जो आपके मन को प्रसन्नता और नई उम्मीदों से भर देगी।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का समय आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने का रहेगा। आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले सोच-समझ कर लें और किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश या जल्दबाजी से बचें। आज संतुलित और योजनाबद्ध तरीके से चलना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!