Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 May, 2026 10:26 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। यदि कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो आज
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। यदि कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो आज उसे अकेले संभालने की बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। उनकी मदद से आपको सही समाधान मिल सकता है। शाम तक परिवार या दोस्तों के साथ किसी छोटी पार्टी या समारोह का आयोजन होगा, जो आपको खुशी और मानसिक सुकून देगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यवसाय में मेहनत के अनुसार तुरंत मनचाहे परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें। लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें क्योंकि धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना बन रही है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। सही समय पर लिया गया निर्णय आपको अच्छा लाभ और भविष्य में स्थिरता प्रदान करेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन या गलत रास्ते से दूर रहें क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। ईमानदारी और अनुशासन ही आपके लिए सबसे सुरक्षित मार्ग रहेगा।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नकारात्मक सोच और गलत प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज अपने घर-परिवार और निजी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवाओं का विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। भावनाओं में बहने की बजाय संतुलन और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के मामले में छोटी-मोटी परेशानियां बन सकती हैं इसलिए योग, मेडिटेशन और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है, जिससे आपके निजी और महत्वपूर्ण कार्य धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। लंबे समय से रुके हुए कामों में प्रगति होने से मन में संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट करने की बजाय पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना उनके भविष्य के लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका योगदान विशेष रूप से सराहा जाएगा। किसी सामाजिक संस्था या समाज सेवा से जुड़े कार्यों में आपकी सक्रियता आपको मान-सम्मान और यश दिलाएगी। लोग आपके व्यवहार और कार्यशैली से प्रभावित होंगे।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण यात्रा की योजना बन सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जिसके कारण थोड़ी व्यस्तता और मानसिक तनाव महसूस होगा।
उपाय- शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in