Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2026 08:05 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों की
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिक सकारात्मक और लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपके कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आमदनी में वृद्धि की सम्भावना दिखाई दे रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप पूरे दिन स्वयं को ऊर्जावान तथा तरोताजा महसूस करेंगे।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज विदेश यात्रा से संबंधित कोई अवसर सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। न तो कोई बड़ा लाभ मिलेगा और न ही किसी बड़े नुकसान की संभावना है। इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखें।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर-परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही आपका रुझान आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है, जिससे मन को सुकून और सकारात्मकता प्राप्त होगी।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कुछ अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है। यह लाभ पद, प्रतिष्ठा, प्रभावशाली संपर्कों या किसी रुके हुए कार्य के अनुकूल होने के रूप में प्राप्त हो सकती है। आपके धैर्य और कार्यनिष्ठा का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। घर की किसी समस्या या लंबे समय से चल रहे मतभेद को सुलझाने में आपकी समझदारी, संतुलित सोच और नेतृत्व क्षमता काम आएगी। परिवार के सदस्य आपकी सलाह को महत्व देंगे और आपके प्रयासों से माहौल बेहतर हो सकता है।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें और अपनी दिनचर्या, खानपान तथा आराम का विशेष ध्यान रखें। नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेंगे।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज दिन की शुरुआत थोड़ी उदासी या मानसिक बेचैनी के साथ हो सकती है। कुछ बातों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, परिस्थितियां धीरे धीरे सामान्य होने लगेंगी।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता है।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in