Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jul, 2026 10:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार के साथ किसी पार्टी या सामाजिक
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार के साथ किसी पार्टी या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे दिन आनंद, उत्साह और खुशियों के साथ व्यतीत होगा तथा रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी। यदि पिछले कुछ समय से कार्यों में रुकावट या धीमापन था, तो अब परिस्थितियां धीरे धीरे सामान्य होती नजर आएंगी और व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद या मतभेद समाप्त होने से बड़ी राहत मिलेगी। इससे कार्यस्थल का वातावरण पहले की अपेक्षा अधिक सकारात्मक और सहयोगपूर्ण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। व्यस्त दिनचर्या के बीच भी अपने शरीर को पर्याप्त आराम देना और संतुलित आहार लेना आवश्यक होगा।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा का ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपकी सूझबूझ, समझदारी और व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सही समय पर लिए गए फैसले और प्रभावी कार्यशैली से रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा कामकाज दोबारा सुचारु रूप से आगे बढ़ने लगेगा।
उपाय- आज गुड़ और चने की दाल का दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यभार बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन आपकी लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास अंततः अच्छे परिणाम और वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना दिला सकते हैं।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या से थोड़ा हटकर कुछ नया करने का प्रयास करें। वातावरण में बदलाव, रचनात्मक गतिविधियों में समय देना या अपनी पसंद का कोई कार्य करने से मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। इससे आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान, उत्साहित और सकारात्मक महसूस करेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। निवेश, बचत या किसी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय पर विचार करने के लिए समय अच्छा है। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे, तो भविष्य में इसका लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अनावश्यक या अवांछित लोगों की संगति से दूरी बनाए रखें। ऐसे लोगों के साथ अधिक मेलजोल आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकते हैं और आपका समय भी व्यर्थ करेंगे। आज सकारात्मक सोच, विवेकपूर्ण निर्णय और सतर्कता अपनाकर आप अपने समय, ऊर्जा और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पाएंगे।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कोई व्यक्ति आपकी भावुकता, उदारता या सरल स्वभाव का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकता है। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय हर परिस्थिति और व्यक्ति का सही आकलन करें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या आर्थिक लेन-देन से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल संभावना बन रही है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता बनाए रखेंगे और किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in