Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2026 07:26 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों, अनुभवी लोगों या वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित होगा और संभावित गलतियों से भी बचाएगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज छोटी व्यावसायिक यात्रा का योग बन रहा है और यह यात्रा लाभदायक तथा उद्देश्यपूर्ण रहेगी। इससे नए अवसर, उपयोगी संपर्क या सकारात्मक अनुभव प्राप्त होंगे। मित्रों और परिचितों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। मेल-मिलाप और बातचीत से मन प्रसन्न रहेगा तथा रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। फिर भी नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और पर्याप्त आराम का ध्यान रखें, ताकि दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहे। आज आपकी रुचि गूढ़ विषयों, नई जानकारियों या रहस्यमयी ज्ञान को समझने में बढ़ सकती है। किसी विषय को गहराई से जानने और सीखने की इच्छा आपको नई दिशा प्रदान करेगी।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन भाग्य में वृद्धि और सकारात्मक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके भीतर आध्यात्मिकता, धर्म और अच्छे कार्यों के प्रति विशेष रुचि जागृत होगी। धार्मिक गतिविधियों, पूजा पाठ या आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होगा।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और परीक्षा या प्रतियोगी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। निरंतर मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लेना उचित होगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी छोटी सी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। धैर्य, संयम और मधुर व्यवहार अपनाने से स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी और रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ में आज से कुछ सुधार दिखाई देगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। शरीर में दर्द, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे कार्यों में मन कम लगेगा और दैनिक गतिविधियों में कुछ बाधाएं भी आ आएगी। पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां अधिक रहने से दिन व्यस्त रहेगा। कई कार्य एक साथ होने के कारण समय का सही प्रबंधन करना आवश्यक होगा। कुछ कार्यों से धन प्राप्ति होने की सम्भावना है, लेकिन आय सामान्य स्तर की ही रहेगी।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दोपहर के बाद अत्यधिक थकान महसूस करेंगे। इसलिए अनावश्यक भागदौड़ से बचें और बीच-बीच में विश्राम के लिए समय निकालें, ताकि कार्यक्षमता बनी रहे। परिवार में किसी आंतरिक विषय को लेकर मतभेद या विचारों में असहमति हो सकती है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in