Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jul, 2026 01:58 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सिरदर्द, थकान या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पर्याप्त आराम, संतुलित आहार और तनाव से दूरी बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन पिछले दिन की तरह सुख, शांति और संतोष के साथ व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा और अधिकांश कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होते जाएंगे। शाम के समय किसी व्यक्ति के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है। ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखें तथा अनावश्यक विवाद से बचें।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि सर्दी, जुकाम या मौसम से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। फिर भी इसका आपकी दिनचर्या या कार्यक्षमता पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। नियमित खान-पान और पर्याप्त आराम का ध्यान रखें।
उपाय- पीला कपड़ा/रूमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। आपकी मेहनत, जिम्मेदारी और कार्यकुशलता से वरिष्ठ अधिकारी तथा सहयोगी प्रभावित होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ के जो अवसर सामने आएंगे, उन का आप सही समय पर लाभ उठाने में सफल रहेंगे। समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में आर्थिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी और संतान के साथ समय सुखद व्यतीत होगा तथा पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए किसी आवश्यक या उपयोगी वस्तु की खरीदारी भी संभव है, जिससे परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। दिन के पहले भाग में कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत और कार्यकुशलता का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। गलत आकलन या भविष्य में नुकसान का कारण बन सकती है। हर निर्णय सोच-समझ कर और पूरी जानकारी के आधार पर लें। आज घर में मेहमानों के आने से खर्चों में वृद्धि होगी।
उपाय- शनिवार को नाख़ून न काटें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। अनियोजित या अनावश्यक खर्च आपके बजट को प्रभावित करेगा, इसलिए धन का उपयोग विवेकपूर्वक करें। परिवार का सहयोग और साथ मिलने से मानसिक शांति बनी रहेगी। किसी कठिन परिस्थिति में परिजनों का समर्थन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in