आज का राशिफल 23 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी मित्र, शुभचिंतक अथवा संबंधी के साथ भविष्य की योजनाओं, नए अवसरों या महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा होने की संभावना है।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी मित्र, शुभचिंतक अथवा संबंधी के साथ भविष्य की योजनाओं, नए अवसरों या महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा होने की संभावना है। यह संवाद आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल देगा तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्टता प्रदान करेगा।
उपाय- रामचरितमानस का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल स्थिति के साथ साथ आपका सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और दूरदर्शी सोच सफलता की नई राहें प्रशस्त करेगा। लंबे समय से किए गए प्रयासों का अनुकूल परिणाम मिलने लगेगा और कई रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखाई देगी। परिस्थितियाँ धीरे धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी, जिससे आत्मबल और उत्साह दोनों में वृद्धि होगी।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करने, नई योजनाओं को व्यवस्थित रूप देने और भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अत्यंत उपयुक्त है। अवसरों को पहचानकर उनका समय पर लाभ उठाने का प्रयास करें तथा अनावश्यक संकोच या आलस्य से बचें। आपके द्वारा लिया गया प्रत्येक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम आने वाले समय में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, सम्मान और प्रगति का आधार बनेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही, कानूनी दस्तावेज, अनुबंध अथवा वित्तीय कागजात से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सभी शर्तों और विवरणों को अच्छी तरह पढ़ लें। छोटी सी लापरवाही भी भविष्य में अनावश्यक परेशानी या आर्थिक हानि का कारण बन सकती है, इसलिए हर कार्य पूरी सतर्कता और धैर्य के साथ करें।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ रुकावटें या विलंब की स्थिति बन सकती है। आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी, प्रशासनिक प्रक्रिया या आपसी मतभेद के कारण कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। ऐसे समय में अधीर होने के बजाय धैर्य बनाए रखें और कानूनी अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज संतान से संबंधित किसी चिंता या समस्या को लेकर मन कुछ समय के लिए व्यग्र रहेगा। हालांकि आपकी समझदारी, सहयोग और उचित मार्गदर्शन से परिस्थितियाँ धीरे धीरे अनुकूल होती जाएंगी। उनकी भावनाओं को समझने, खुलकर संवाद करने और समय पर सही निर्णय लेने से समस्या का समाधान निकलने की प्रबल संभावना रहेगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिकांश कार्य नियमित रूप से आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ मामलों में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में विलंब हो सकता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें तथा जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफलता मिल सकती है।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली, दूरदर्शी सोच और योजनाबद्ध प्रयास विशेष रूप से प्रभावी रहेंगे। समयानुसार लिए गए निर्णय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली से व्यवसाय को नई गति मिलेगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी तथा नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। यदि किसी नई योजना पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं, तो उचित रणनीति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर विशेष सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक रहेगा। किसी भी दस्तावेज, या आधिकारिक प्रक्रिया में लापरवाही से बचें तथा प्रत्येक कार्य को पूरी एकाग्रता और नियमों के अनुसार पूरा करें। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और समय पर जिम्मेदारी निभाने से आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!