Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2026 01:02 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सामाजिक और अन्य गतिविधियों में व्यस्तता अधिक रहेगी,
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सामाजिक और अन्य गतिविधियों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन इस कारण अपने जरूरी निजी कार्यों को नजरअंदाज न करें। किसी महत्वपूर्ण काम को टालने या भूलने से आगे चलकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए पूरे दिन अपनी प्राथमिकताएं तय करके काम करना जरूरी होगा और जरूरी कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक होगा।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज दिनचर्या में काम और आराम के बीच उचित संतुलन बनाए रखेंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियां उठाने के बजाय उन्हें क्रम से पूरा करेंगे तो अनावश्यक तनाव से बचें और महत्वपूर्ण कार्य भी समय पर पूरे होंगे। व्यवस्थित दिनचर्या आज आपके लिए सफलता और मानसिक शांति दोनों बनाए रखने में सहायक रहेगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहेगा। लंबे समय से मन में चली आ रही किसी इच्छा के पूरी होने का मार्ग बनेगा, जिससे आपको मानसिक संतोष और खुशी मिलेगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी और महत्वपूर्ण मामलों में आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी दिन लाभदायक रहेगा तथा धन से जुड़े प्रयासों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण और नए निर्णय लेंगे। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम सही दिशा में रहेंगे और उनका सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देगा। किसी अनुभवी एवं भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह आपके लिए विशेष उपयोगी रहेगी। जरूरत के समय करीबी लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़े अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। परिवार की ओर से किसी रिश्ते की चर्चा आगे बढ़ेगी और योग्य जीवनसाथी की तलाश में सकारात्मक दिशा मिलेगी। इस विषय में जल्दबाजी के बजाय आपसी समझ और परिवार की सहमति को महत्व देना बेहतर रहेगा।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका मन अध्ययन और नई चीजें सीखने की ओर आकर्षित होगा। किसी विषय को गहराई से समझने, किताब पढ़ने या कोई नया कौशल सीखने में रुचि बढ़ेगी। ज्ञान बढ़ाने के आपके प्रयास भविष्य में उपयोगी साबित होंगे और व्यक्तित्व विकास के साथ करियर में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपने व्यवहार में मधुरता और शालीनता बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सभी लोगों के साथ सम्मान पूर्वक बातचीत करने से आपके संबंध मजबूत होंगे और कई काम सहजता से पूरे होंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां या कार्य के प्रस्ताव भी सामने आएंगे, जो आगे बढ़ने में सहायक रहेंगे।
उपाय- केले का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सरकारी मामलों से जुड़े कार्यों में धन खर्च होगा। आपके किसी मित्र या करीबी साथी के जीवन में परेशानी बनी रहेगी और वह मानसिक रूप से कुछ दबाव में रहेगा। ऐसे समय में उसका साथ देना और उसकी बात ध्यान से सुनना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। आपकी सलाह और भावनात्मक सहयोग उसके लिए काफी उपयोगी रहेगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपसी प्रेम और सहयोग का वातावरण रहेगा। घर में मिलजुल कर समय बिताने के अवसर मिलेंगे और किसी सुखद प्रसंग से माहौल और खुशनुमा बनेगा। अपनों का साथ मिलने से मानसिक संतोष रहेगा और दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in