April 2024 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Mar, 2024 08:33 AM

आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा यहां पर तीसरे भाव में है। यह गोचर अच्छा है। शनि और मंगल पंचम में है। मंगल और शनि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Libra Horoscope: आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा यहां पर तीसरे भाव में है। यह गोचर अच्छा है। शनि और मंगल पंचम में है। मंगल और शनि का पंचम का गोचर अच्छा नहीं होता। राहु, सूर्य और शुक्र यह छठे भाव में हैं। शुक्र का गोचर अच्छा नहीं है। राहु और सूर्य छठे भाव में अच्छे गोचर में होते हैं। गुरु का गोचर सप्तम में अच्छा है। बुध का गोचर सप्तम में अच्छा नहीं हैं और केतु 12वें में अच्छा नहीं हैं लेकिन यहां पर चेंज होगा। सूर्य यहां पर राशि परिवर्तन करेंगे 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन। यह गोचर अशुभ हो जाएगा। हालांकि सूर्य उच्च के हो जाएंगे लेकिन गोचर में शुभ नहीं रहेंगे। इसके बाद जो अगला गोचर होगा वो मंगल का होगा। 23 अप्रैल को मंगल आगे छठे भाव में आ जाएंगे। यह गोचर आपके लिए अच्छा होगा और शुक्र का गोचर अगले दिन 24 अप्रैल को होगा। यह गोचर भी 24 अप्रैल को अच्छा नहीं है। तो कुल मिलाकर गुरु शुभ गोचर में रहेंगे। राहु और मंगल शुभ गोचर में रह सकते हैं। कुंडली में पॉजिटिव चीजें यह है कि यह पहला, चौथा, सातवें और दसवां भाव केंद्र का होता है। यहां पर चार ग्रहों का आ जाना एक तरीके से अच्छा है। छठे ग्रह में सिर्फ दो ग्रह हैं। आठवें में कोई नहीं है और 12वें में केतु आएगा और राहु छठे में रहेगा। कुल मिलाकर देखे तो अशुभता ज्यादा नहीं है।   

Position of karma and income place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: यह आय वाला भाव है। ये सूर्य का भाव है और यहां पर सूर्य की राशि सिंह पड़ी हुई है। सूर्य 13 अप्रैल तक शुभ गोचर में रहेंगे। जब तक सूर्य शुभ गोचर में रहेंगे, तब तक कार्य को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। गुरु की दृष्टि आय स्थान और चंद्रमा के ऊपर पड़ रही है। निश्चित तौर गुरु की दृष्टि के कारण थोड़ा सा पॉजिटिव फील करेंगे। गुरु की दृष्टि आय स्थान के ऊपर है। इस कारण थोड़ा सा एलिवेशन भी हो सकता है। जिन लोगों को प्रमोशन की वेट है, उनको प्रमोशन मिल सकता है। आय के साधन कंसिस्टेंट बने रहेंगे। वहां पर रुकावट नहीं आएगी। कर्म और आय के लिहाज से चीजें ठीक हैं क्योंकि केंद्र में जो ग्रह पड़े हैं। यह चारों ग्रह 7वें यानी सप्तम में पड़े हुए हैं। सप्तम दशम का दशम होता है। यहां से भी हम कर्म और पार्टनरशिप डिसाइड करते हैं। तो बहुत सारी चीजें पॉजिटिव भी है।  शुक्र, बुध और गुरु  हालांकि गोचर में अच्छे नहीं है। तीनों जब पॉजिटिव दृष्टि के साथ आपकी राशि को देख रहे हैं, तो निश्चित तौर पर पॉजिटिविटी जरूर देंगे। 

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: इस भाव के स्वामी मंगल बनते हैं। मंगल 23 तक शनि का साथ यहां पर रहेंगे। यह स्थिति अच्छी नहीं है। 23 के बाद राहु और केतु आगे आ जाएंगे, यह स्थिति भी अच्छी नहीं है।  पार्टनरशिप को लेकर थोड़ा कंसर्न रह सकता है। आपकी वाणी उसके ऊपर इसका थोड़ा सा असर नजर आ सकता है। यहां पर राहु की वाणी वाले भाव के ऊपर दृष्टि है। मंगल वाणी वाले भाव का स्वामी भी है और राहु के साथ आ जाएगा। यह स्थिति आपके टेंपरामेंट को लेकर थोड़ी सी अच्छी नहीं है क्योंकि मंगल जब यहां पर बैठेंगे तो आपके लगन यानी राशि को भी देखेंगे। गुस्से का ओवर रिएक्शन हो सकता है। वहां पर रिलेशनशिप में गड़बड़ हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए मंगल और शनि दो ग्रह बैठे हुए हैं। पंचम भाव यह निश्चल प्रेम का भाव होता है। रिलेशनशिप, रिश्ता आदि यहां से देखा जाता है। दो पाप ग्रहों का प्रभाव यहां पर गलतफहमी आपस में करवा सकता है। खास तौर पर उन लोगों को ध्यान रखना चाहिए जिनके घर में संतान आने वाली है। इसे सुत भाव कहते हैं। यदि प्रेगनेंसी के दौरान कोई समस्या आती है, तो निश्चित तौर पर वहां सावधानी से काम लेना पड़ेगा। नहीं तो यहां पर चीजें बिगड़ सकती हैं। यह दो ग्रह संतान वाले भाव में आना अच्छा नहीं है। यहां से अष्टम में केतु का गोचर हो रहा है। इस भाव से अष्टम में भी पाप ग्रह है, तो इस कारण यह केस थोड़ा सा कॉम्लिकेटेड हो सकता है। यहां पर ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।         
    
Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के कारक ग्रह सूर्य पहले 13 दिन यहां पर रहेंगे। छठे भाव में शुभ गोचर में रहते हैं लेकिन इसके बावजूद खाने-पीने का ध्यान रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं आ सकती है क्योंकि राहु वहां पर हैं। गैस से संबंधित समस्या राहु वहां पर दे सकते हैं, मंगल जब तक यहां पर रहेंगे। मंगल की चौथी दृष्टि यहां पर रहेगी। केतु की भी एक दृष्टि यहां पर रहेगी। आठवां भाव चोट-चपेट और दुर्घटना का भाव होता है। इसलिए गाड़ी चलाते समय थोड़ी सावधानी का ख्याल रखें क्योंकि दो ग्रहों का प्रभाव लगातार अष्टम के ऊपर रहेगा जो कि अच्छा नहीं है।      

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध, शुक्र और गुरु तीनों ही प्लेनेट चंद्रमा को दृष्टि देख रहे हैं। बुध पढ़ाई के कारक हैं। गुरु आपके लिए अप्लाइड नॉलेज के कारक हैं। गुरु ही आपको पॉजिटिविटी देते हैं। जब चंद्रमा के ऊपर इतने सारे अशुभ ग्रहों का प्रभाव रहता है, तो निश्चित तौर पर आप पॉजिटिव फील करते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!