Aries 2024 full Prediction: मेष राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Dec, 2023 02:18 PM

आज हम बात करेंगे कि मेष राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। इसके अलावा इस पूरे साल में उन्हें अपने जीवन में कौन से परिवर्तन देखने को मिलेंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Aries 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि मेष राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। इसके अलावा इस पूरे साल में उन्हें अपने जीवन में कौन से परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जो जातक मेष राशि में पैदा होते हैं। उनका जन्म नक्षत्र या तो अश्विनी, भरणी और कृतिका का पहला चरण होगा। अश्विनी राशि के जो छात्र अभी पढ़ रहे हैं और जिनकी उम्र 20 साल के आसपास हैं , इस समय वो छात्र शुक्र की महादशा से गुजर रहे हैं। राशि से दूसरा भाव शुक्र का बनता है और राशि से पांचवा सूर्य का बनता है। सूर्य करियर का कारक हैं। जब ये छात्र अपना करियर शुरू करेंगे तो सूर्य की महादशा में शुरू करेंगे। जिन जातकों की उम्र 23 साल से ऊपर है वो सीधा जाएंगे चन्द्रमा की महादशा में, यदि वो केतु के नक्षत्र में पैदा हुआ है। यदि वो शुक्र के नक्षत्र में पैदा हुआ है तो हो सकता है चंद्रमा महादशा की लास्ट स्टेज पर चल रही हो। इस राशि के जातक जो अभी वृद्ध हैं वो अभी गुरु की महादशा से गुजर रहे हैं। 

How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
जो छात्र इस समय पढ़ाई कर रहे हैं उनके पूरा साल बहुत ही बेहतर रहेगा। मेष राशि के लिए 30 अप्रैल तक चंद्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर होगा। शनि ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। राहु-केतु का गोचर हो चुका है। शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि में बैठे हैं तो निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। गुरु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर जाना बुद्धि और विवेक का काम करता है। अप्रैल के बाद उन स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत बढ़िया है जो रिसर्च से जुड़े हैं। जितने छात्र रिसर्च का काम कर रहे हैं उन लोगों के लिए आने वाला समय बहुत बढ़िया होगा। इसके अलावा अगर मेष राशि के कोई छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं उनको भी फायदा मिलेगा। गुरु इसमें केंद्रीय प्रभाव रखेंगे। गुरु की ये दृष्टि स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। 

How will 2024 be for professionals प्रोफेशनल लोगों के लिए कैसा रहेगा 2024 
प्रोफेशनल लोग जिनकी उम्र 20 या 25 साल के आसपास की है, वो लोग चन्द्रमा की दशा से गुजर रहे हैं। चंद्रमा इनकी कुंडली में चौथे भाव का मालिक है। चौथा भाव सुख स्थान होता है। मंगल इनकी कुंडली में लग्नेश हो जाता है। जो युवा 30 साल से ऊपर हैं वो मंगल की दशा से गुजर रहे हैं। चंद्र और मंगल दोनों ही इस राशि के लिए बहुत बेहतर हैं। चन्द्रमा मंगल का मित्र है। शनि ग्यारहवें गोचर कर रहे हैं, ये वृद्धि का भाव है। गुरु का लग्न में होना ही बहुत अच्छा है। जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं 30 अप्रैल के बाद का समय उनके लिए बहुत बढ़िया है। इस गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे। दूसरा भाव दशम का पंचम होता है। मेष राशि के जातकों के लिए पहले 8 महीने करियर के लिहाज से बहुत बढ़िया रहने वाले हैं। गुरु की दृष्टि रहेगी दूसरे से छठे में। छठा भाव कर्म का भाग्य होता है। नौकरी, व्यापार या कोई भी अपना काम करते हैं उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शनि जिस भाव को मई बैठते हैं उस भाव को मजबूत कर देते हैं। शनि की दृष्टि जिस भाव के ऊपर होती है उसमें थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024 
इस राशि के जातक जो बुजुर्ग हैं उनके ऊपर गुरु की महादशा चल रही है। इनके लिए गुरु की महादशा चल रही है। अगर रिटायरमेंट का समय पास है तो हो सकता है इसके बाद भी बढ़िया काम करने का मौका मिले। मेष राशि का जो जातक 55 या 60 साल से ऊपर का है उसकी कुंडली में निश्चिततौर गुरु की महादशा चल रही है। हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। गुरु इस राशि में चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं।

जिन लोगों की शादी नहीं हुई है। उनके भी 2024 में शादी के योग बन रहे हैं। गुरु केंद्र में बैठ कर सप्तम को सक्रिय कर रहे हैं। जिनकी संतान नहीं हैं उनके भी संतान होने के योग बन रहे हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!