आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 19 May, 2024 07:27 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 19 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 19 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। परंतु इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए, अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष सोशल मीडिया, लेखन, प्रकाशन इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भी अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावनाएं बनती है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाएंगे। जून के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने का समय भी व्यावसायिक स्तर पर सकारात्मक रहेगा। कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी के बहकावे में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में समय काफी परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझ कर लें। अक्टूबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ा सावधानी से काम लेने की आवश्यकता है। अप्रैल के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन समाज सेवा के कार्य में लगेगा।

उपाय : इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। घर में कोई खराब घड़ी न रखें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!