Barnava Lakshagrih: आज भी मौजूद है वो लाक्षागृह, जहां हुई पांडवों को जिंदा जलाने की साजिश

Edited By Updated: 01 Sep, 2024 11:42 AM

barnava lakshagrih

सबको महाभारत के बारे में थोड़ा बहुत ज्ञान जरूर होगा लेकिन महाभारत के कई रहस्य ऐसे हैं जो आज भी सुलझ नहीं पाए हैं। आज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Barnava Lakshagrih: सबको महाभारत के बारे में थोड़ा बहुत ज्ञान जरूर होगा लेकिन महाभारत के कई रहस्य ऐसे हैं जो आज भी सुलझ नहीं पाए हैं। आज महाभारत का एक हिस्सा खुद अपने आपमें एक रहस्य बन गया है। महाभारत में एक प्रसंग है जिसमें दुर्योधन और शकुनि पांडवों को मारने के लिए लाक्षागृह यानी तेजी से जलने वाले महल का निर्माण करते हैं, जहां पर पांडवों को भेज देते हैं।

लेकिन पांडव लाक्षागृह में खुद ही आग लगाकर एक सुरंग की मदद से बचकर निकल जाते हैं। यह घटना जिस जगह पर हुई थी, उसे लेकर तरह तरह के दावे होते रहे हैं। माना जाता है कि यह घटना 5 हजार वर्ष पुरानी है।

PunjabKesari  Barnava Lakshagrih

महाभारत की कहानी दिलचस्प और रहस्यों से भरपूर
महाभारत की कहानी इतनी दिलचस्प है कि लोग महाभारत से जुड़े रहस्यों के बारे में जानना चाहते हैं। बहुत से लोगों का दावा है कि महाभारत में जिस लाक्षागृह का जिक्र है, वह बागपत के बरनावा गांव में मौजूद है। 

अगर भारत के नक्शे पर देखें तो यह जगह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा गांव में मौजूद है। बहुत से लोगों का मानना है कि यह गांव, जिसे आज बरनावा कहा जाता है, महाभारत के समय में इसे वारणा-वत कहा जाता था। यह जगह मेरठ में मौजूद हस्तिनापुर से करीब 66 किलोमीटर दूर है और जब इस जगह पर खुदाई हुई तो यहां से लाक्षागृह के सबूत मिले हैं।

PunjabKesari  Barnava Lakshagrih

हस्तिनापुर थी भरत वंश की राजधानी
हस्तिनापुर को भरत वंश के सम्राटों की राजधानी कहा जाता है और बरनावा हस्तिनापुर के पास है। इसलिए ए.एस.आई. ने इसमें दिलचस्पी ली थी। इसके बारे में संपूर्ण सत्य ए.एस.आई. की खुदाई के बाद सामने आया है। यहां पर कई स्मृति चिन्ह लगे हुए हैं, जिनमें इस जगह को महाभारत के दौर का बताया गया है।

यहां पर वह सुरंग भी मौजूद है, जिसकी मदद से पांडव लाक्षागृह से बाहर निकले थे। यह जगह चंदायन गांव के करीब है, जहां वर्ष 2014 में तांबे का एक मुकुट मिला था।  

PunjabKesari  Barnava Lakshagrih

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!