राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहले ‘सी.ई.ओ.’ के लिए 3 शॉर्टलिस्ट नामों की सूची आज ट्रस्ट को सौंपेगी समिति

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 12:02 PM

ram mandir news

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) के चयन के लिए गठित 3 सदस्यीय समिति बुधवार को 3 शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की सूची ट्रस्ट को सौंप सकती है।

अयोध्या (एजैंसी): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) के चयन के लिए गठित 3 सदस्यीय समिति बुधवार को 3 शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की सूची ट्रस्ट को सौंप सकती है। 

मणिरामदास छावनी स्थित ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के आवास पर दोपहर 2 बजे होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। चयन समिति के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लैफ्टिनैंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े अयोध्या पहुंच चुके हैं। समिति ने करीब 5500 आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 16 अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए और अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

बैठक में नए सी.ई.ओ. के अलावा खाली पड़े पदों महासचिव और ट्रस्टी सदस्यों की आधिकारिक घोषणा होने की भी संभावना है। चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे और विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद ये पद रिक्त हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बांगड़ा को भी ट्रस्ट में शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद मंदिर के दिन-प्रतिदिन के बेहतर और पारदर्शी प्रबंधन के लिए 6 जुलाई को ट्रस्ट ने नया सी.ई.ओ. नियुक्त करने का निर्णय लिया था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!