Basant Panchami 2020: आज इस मंत्र के जाप से करें माता सरस्वती को प्रसन्न

Edited By Lata,Updated: 29 Jan, 2020 11:50 AM

basant panchami 2020

इस साल बसंत पंचमी यानि सरस्वती पूजा का त्योहार आज 29 जनवरी को मनाया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वसंत पंचमी का पर्व हर साल बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है और इस साल ये पर्व जिसे सरस्वती पूजा  के नाम से भी जाना जाता है, वो आज यानि 29 जनवरी को मनाया जा रहा है। हालांकि बिहार समेत कई और जगहों पर लोग बसंत पंचमी की पूजा 30 जनवरी को भी कर रहे हैं। बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है, माघ महीने शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह त्योहार वसंत के मौसम की शुरुआत और देवी सरस्वती के जन्मदिन के लिए मनाया जाता है, जो ज्ञान और शिक्षा की देवी के रूप में जानी जाती हैं। वसंत पंचमी को उत्तर और दक्षिण भारत के हिंदुओं द्वारा अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जबकि यह पंजाब में एक पतंग उत्सव है, यह बिहार में एक फसल उत्सव है। जबकि यह उत्तर में शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है। 
Follow us on Twitter
PunjabKesari
माना जाता है कि किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का दिन सर्वोत्तम माना गया है। कहते हैं कि इस दिन माता सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और साथ ही उन्हें पीली रंगे से बनी चीज़ों का भोग लगाया जाता है। आज माता को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का सहारा लिया जाता है। इसके साथ ही हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे है, जिसका आज के दिन जाप करने व्यक्ति को बहुत ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 
PunjabKesari
मंत्र
''श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै''

Follow us on Instagram

देवी सरस्वती के इस मंत्र का जाप करने से असीम पुण्य मिलता है। कहते हैं कि इस मंत्र का जाप अगर कोई पढ़ाई करने वाला बच्चा जपे तो उसका मन पढ़ाई में लगता है और साथ ही इसे माता सरस्वती की कृपा भी प्राप्त होती है।        

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!