Budh Gochar: आज होगा बुध का कुंभ राशि में गोचर, ये राशियां होंगी मालामाल

Edited By Updated: 20 Feb, 2024 06:28 AM

budh gochar

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व होता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर, उदय और अस्त होता है। बुध बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह है। ग्रहों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mercury Transit 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व होता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर, उदय और अस्त होता है। बुध बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह है। ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय मकर राशि में विराजमान हैं। 20 फरवरी 2024 की सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली।

PunjabKesari Budh Gochar
Aries Horoscope मेष राशि
बुध के कुंभ में गोचर होने से आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद मिलेगी।

Taurus Horoscope वृषभ राशि
बुध का कुंभ राशि में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
बुध गोचर मिथुन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्या खुद व खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

PunjabKesari Budh Gochar

Cancer Horoscope कर्क राशि
बुध राशि का कुंभ में परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Sagittarius Horoscope धनु राशि
बुध गोचर इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मैरिड कपल्स हनीमून के लिए हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे।

PunjabKesari Budh Gochar

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!