Budh gochar: बुद्ध और गुरु की युति बनाएगी करोड़पति

Edited By Updated: 01 Apr, 2024 09:27 AM

देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह इकट्ठे हो रहे हैं। पूरे 12 साल के बाद मेष राशि में इन दोनों ग्रहों का कंबीनेशन बनने जा रहा है। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को शुभ ग्रह का दर्जा हासिल है और जब यह दोनों ग्रह साथ आ जाते हैं तो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mercury transit: देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह इकट्ठे हो रहे हैं। पूरे 12 साल के बाद मेष राशि में इन दोनों ग्रहों का कंबीनेशन बनने जा रहा है। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को शुभ ग्रह का दर्जा हासिल है और जब यह दोनों ग्रह साथ आ जाते हैं तो फिर कइयों की किस्मत पलट देते हैं। पैसे की बरसात कर देते हैं। समाज में रुतबा बढ़ जाता है। विरोधी चारों खाने चित हो जाते हैं। जिनकी कुंडली में दोनों ग्रह मेहरबान हो तो उनके हाथ गजब की सफलता लग जाती है। देवगुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और वह 30 अप्रैल तक मेष राशि में रहने के बाद 1 मई को शुक्र की वृषभ राशि में चले जाएंगे। बुध ग्रह 26 मार्च को सुबह 2:39 पर अपनी नीच मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ गए हैं, जहां देवगुरु बृहस्पति के साथ उनका कांबिनेशन बनेगा।

PunjabKesari Budh gochar

बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन एवं अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इन्हें व्यक्ति की तर्क शक्ति और सेंस ऑफ ह्यूमर का कारक भी माना जाता है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे अध्यापक, वक्ता, वकील, जज, बिजनेसमैन भी होते हैं क्योंकि बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है।

PunjabKesari Budh gochar

दूसरी तरफ देवगुरु बृहस्पति की अगर बात करें तो देव गुरु बृहस्पति हमारे इस ब्राह्मंड के सबसे बड़े ग्रह हैं। यह एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन में उन्नति की राह खोलते हैं। इन्हें ज्ञान, कर्म, धन, पुत्र और विवाह का कारक माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है और दार्शनिक का दर्जा भी दिया गया है । देव गुरु बृहस्पति हमारे आध्यात्मिक ज्ञान व हमारी बुद्धि को निर्देशित करते हैं और जिस जातक पर यह प्रसन्न होते हैं, उसे जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहती। समाज में खूब यश सम्मान मिलता है।

अब यह दोनों ग्रह 26 मार्च को इकट्ठे हो रहे हैं तो कई राशियों के लिए खजाना खोलने वाले हैं। कुछ राशियों के लिए करोड़पति अरबपति बनने के योग बनाने वाले हैं। छप्पर फाड़ कर देने वाले हैं। पैसे की बरसात भी करने वाले हैं और समाज में यश और मान भी देने वाले हैं।

PunjabKesari Budh gochar

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि के जातकों के गुरु और बुध की युति लग्न भाव में होने जा रही है। ऐसे में इस राशि के व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय इनकी निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत होगी। साथ ही ये कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिससे भविष्य में इनको काफी लाभ मिल सकता है। इनके भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतने वाला है और उनका पूरा सहयोग भी इन्हें प्राप्त होगा। इन्हें स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही वैवाहिक जीवन और लव लाइफ की बात की जाए तो इन दोनों की युति इनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ही इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिससे इनके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि:- इस राशि के व्यक्ति के गुरु और बुध की युति दशम भाव में हो रही है। इससे इस राशि के जातकों को करियर में खूब सफलता मिलेगी। इसके साथ ही इनके वरिष्ठ अधिकारी काम से प्रसन्न हो सकते हैं। इनके काम एवं लगन को देखते हुए उन्हें पूरा विश्वास होगा। ऐसे में इनको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्ति का मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ इनका रिश्ता अच्छा होगा। इनके माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही व्यापार में भी खूब वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपनी प्रतिभा एवं कुशलता से हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों के लिए बुध एवं गुरु की युति लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही इस राशि के व्यक्ति को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जिन जातकों का विदेश में बिजनेस है, तो उन्हें खूब लाभ मिल सकता है। साथ ही कोई नया काम शुरू करना इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। उनका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और आप का रुतबा भी बढ़ेगा। साथ ही लव लाइफ भी अच्छी होने वाली है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Budh gochar

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!