Mangal Gochar 2025: इन राशियों के लिए वरदान साबित होगा मंगल का पावरफुल योग

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 03:20 PM

Mangal Gochar 2025: इस विदा लेते हुए साल में ग्रहों के सेनापति मंगल बहुत पावरफुल राजयोग बनाने जा रहे हैं। जो कई राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। 7 दिसंबर को मंगल अपनी चाल बदलेंगे और वह देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में आ जाएंगे। यहां देवगुरु...

Mangal Gochar 2025: इस विदा लेते हुए साल में ग्रहों के सेनापति मंगल बहुत पावरफुल राजयोग बनाने जा रहे हैं। जो कई राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। 7 दिसंबर को मंगल अपनी चाल बदलेंगे और वह देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में आ जाएंगे। यहां देवगुरु बृहस्पति और मंगल आमने-सामने 150 डिग्री पर होंगे और षडाष्टक योग बनाएंगे और इस योग के बनने से कई राशियों का नसीब जाग उठेगा। हैरान कर देने वाले नतीजे मिलेंगे।

PunjabKesari Mangal Gochar

खुशियों की बरसात तो इन राशियों पर होगी ही, साथ ही समाज में स्टेटस बढ़ेगा, दुश्मन चारों खाने चित होंगे, कर्ज से मुक्ति का रास्ता भी निकलेगा, कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और सबसे बड़ी बात यह है कि आपका कॉन्फिडेंस लेवल बुलंदी पर रहेगा।

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, जोश, शौर्य, शक्ति, आत्मविश्वास, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह विशेष रूप से व्यक्ति की इच्छाशक्ति यानी विल पावर, आत्मरक्षा और संघर्ष क्षमता को प्रभावित करता है। यह हमारे भीतर ऊर्जा और साहस को उत्पन्न करता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत होता है, वे साहसी, जोशीले और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

अब मंगल अपने मित्र देवगुरु बृहस्पति की राशि में आ रहे हैं तो कुछ राशियों का सितारा चमकने वाला है। आप यह भी कह सकते हैं कि कुछ राशियों का डंका बजेगा। ऐसी कौन सी भाग्यशाली रशियां हैं,  जिनके लिए यह योग वरदान बनने वाला है जानते हैं-

Mangal Gochar

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। जो मंगल की अपनी राशि है। मेष राशि वालों के पुराने अटके काम पूरे होंगे। साहस के साथ निर्णय लेंगे। बिजनेसमैन है तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में हैं तो प्रमोशन का योग बन सकता है। विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पुरानी इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए यह समय आपके लिए फेवर में रहने वाला है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और विरोधियों पर आपको विजय हासिल होगी। यह समय विदेश यात्रा और करियर के लिए विदेश में अवसर लेकर आएगा। बड़े भाइयों का सहयोग भी आपके लिए बेहद मददगार रहेगा। यह वो दौर है, जब आपकी कोशिशें आपको नए अनुभव और नए दरवाजे खोलकर देंगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है और यह योग कर्क राशि वालों के करियर में जबरदस्त बदलाव लेकर आएगा। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं और बिजनेस को आगे बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे। आपके पुराने क्लाइंट आपके पास लौट सकते हैं और नए क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। इनकम के नए साधन बनेंगे और सेविंग करने में भी आप कामयाब रहेंगे। स्टूडेंट के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने के मौके मिल सकते हैं। कोई मामला अदालत में चल रहा है तो काफी राहत मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने का योग भी बनता दिखाई दे रहा है और नई प्रॉपर्टी बनाने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। इनकम के नए साधन भी बनेंगे और विदेश से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है, जो मंगल की अपनी राशि है। वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी।
आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और आप कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आएगा। शत्रु आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। हर क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा और आपकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ेगी। कुछ ऐसे क्षेत्रों में भी आपको कामयाबी मिलेगी। जिन में कामयाबी पाने के लिए अभी तक आप संघर्ष कर रहे थे। आपकी कामयाबी से आपके विरोधी भी दंग रह जाएंगे। राज दरबार में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा और सरकार की तरफ से भी कोई फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। इस पावरफुल योग के कारण वृश्चिक राशि वालों को लव लाइफ से लेकर करियर तक कई पॉजिटिव नतीजे देखने को मिलेंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है जिसमें मंगल गोचर करेंगे इसलिए धनु राशि वाले लकी रहने वाले हैं। हालांकि मीन राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद मंगल का यह योग मीन राशि वालों के कई अटके हुए काम संवारने वाला है। करियर  तेजी से आगे बढ़ेगा। समाज में और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी समय आपके फेवर में रहने वाला है।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है जो बृहस्पति की राशि है। मीन राशि पर शनि की साडेसाती भी चल रही है लेकिन मंगल अब मीन राशि वालों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त कामयाबी देने वाले हैं। विदेश से अच्छी खबर देने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता देने वाले हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ देने वाले हैं। प्रमोशन का योग भी बनाने वाले हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। विरोधी आपके आगे टिक नहीं पाएंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

Mangal Gochar

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!