पंजाब में सरकार आने पर भगवान वाल्मीकि के नाम पर स्थापित होगी यूनिवर्सिटी : चन्नी

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 11:39 AM

channi bhagwan valmiki university promise

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में वीर एकलव्य यूथ फैडरेशन द्वारा प्रधान राहुल डुलगच की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय सत्संग समारोह का आयोजन गुरु नानक भवन में किया गया जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी...

लुधियाना (रिंकू): भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में वीर एकलव्य यूथ फैडरेशन द्वारा प्रधान राहुल डुलगच की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय सत्संग समारोह का आयोजन गुरु नानक भवन में किया गया जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यतिथि के तौर पर शामिल हुए। 

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, विधानसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, हलका साऊथ से कांग्रेस के इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा, पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा, हलका साहनेवाल के इंचार्ज विक्रम सिंह बाजवा, पूर्व मेयर बलकार सिंह संधू, पार्षद अरुण शर्मा, पार्षद गौरव भट्टी, पार्षद जसविंदर वीरू, पूर्व पार्षद शीला दुगरी, पूर्व पार्षद उमेश शर्मा, हरप्रीत सिंह राजधानी, लाला सुरिंदर अटवाल, योगेश हांड़ा, अविश वर्मा आदि विशेषातिथि के तौर पर मौजूद रहे।

चन्नी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के पितामह हैं। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दी जाएगी। भारत भूषण आशु ने कहा कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस पार्टी का अटूट अंग है। उन्होंने राहुल दुलगच और उनकी टीम द्वारा किए गए इस प्रयास के लिए उनकी सराहना की और भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया। 

राहुल डुलगच एवं उनके साथियों ने समारोह में आए सभी गण्यमान्य व्यक्तियों, परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले और भगवान वाल्मीकि जी के बारे में अच्छी जानकारी रखने वाले बच्चों को सम्मानित किया। गायक पवन द्रविड़ और राकेश राही ने भगवान वाल्मीकि महाराज का गुणगान किया। इस मौके पर दिलबाग सिंह, निखिल खोसला, संयम वालिया, मनदीप हंबड़ा्, जतिंदर चनालिया, अमन सौदाई, विवेक सूद, रामकुमार पारचा, संजीव सोदई, विक्की जावदी, सुरिंदर, एडवोकेट साहिल धींगान, विकास सोदई, प्यार चनालिया आदि मौजूद रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!