Weekly Tarot Horoscope (26.10.2026 से 01.11.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 10:31 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह वीक आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में व्यस्तता तो रहेगी पर साथ में धन लाभ भी होगा। इस राशि के छात्रों के लिए

मेष- यह वीक आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में व्यस्तता तो रहेगी पर साथ में धन लाभ भी होगा। इस राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। नए बिजनेस को शुरू करने के लिए किसी परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे।  
उपाय- शिव भगवान को बेलपत्र चढ़ाकर पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

वृष- इस सप्ताह अपने काम से जुड़ी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश में सफल होंगे। घर में कोई पुराना दोस्त आपको मिलने के लिए आएगा। मन नई-नई चीजों को खरीदने का करेगा, सोच-समझ कर खर्च करें। प्रेम संबंधों में चल रही अनबन दूर होगी। घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। एसिडिटी के कारण तकलीफ रहेगी।
उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। वीक के शुरुआत में ही धन से जुड़े लाभ मिलेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। दिल के मामलों में आप जोश और रोमांस में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। किसी को पैसे उधार देने से पहले से एक बार सोच-विचार कर लें।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कर्क- इस सप्ताह उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान है, तो वह उसके लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। समाज सेवा से जुड़े लोगों को किसी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उपाय- सरसों के ताल का दीपक संध्या समय घर के मुख्य द्वार और तुलसी पर लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

सिंह- इस वीक कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो किस्मत बदल देगा। पैतृक संपत्ती से बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। किसी शुभ समाचार को सुनकर मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपना सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। गुप्त रोग होने की संभावना है, साफ-सफाई का ध्यान रखें।
उपाय- शाम को हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनसे धैर्य और आत्मसंयम बनाए रखने की प्रार्थना करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कन्या- यह वीक शुभता और सौभाग्य से भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हफ्ते के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। 
उपाय- गुरुवार को गुरुजनों का सम्मान करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीली दाल का दान कर सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

तुला- अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं और पार्टनरशिप में बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह वीक बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना साकार रूप लेती हुई नजर आएगी। भाई-बहनों के साथ एकता बनी रहेगी। अपनी सूझ-बूझ से बाजार में फंसा धन भी निकालने में कामयाब हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
उपाय- मां लक्ष्मी का स्मरण करें और घर में साफ-सफाई तथा सुखद वातावरण बनाए रखें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपने काम से परेशान रहेंगे। कारोबार में आपकी लापरवाही की वजह से कोई काम खराब हो सकता है, ध्यान से काम करें। प्रेम संबंधों की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी बात पर चर्चा कर सकते हैं।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करने की पारंपरिक प्रथा अपनाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

धनु- इस वीक कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सफलता संभव है। युवा वर्ग करियर के लिए कोई नया कदम उठाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण हाथ-पैर में थोड़ा दर्द बना रह सकता है।     
उपाय- मां लक्ष्मी को प्रतिदिन प्रणाम करें और घर में मधुरता बनाए रखने का संकल्प लें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मकर- सप्ताह के शुरुआत में ही किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर को रेनोवेट करवाने पर भी योजना बना सकते हैं। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए गुरुजनों से बात करेंगे। तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ेगा।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कुंभ- जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। युवा वर्ग का मन करियर में कुछ नया करने को करेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दोस्तों से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताएंगे। बदन दर्द और बुखार के कारण तकलीफ हो सकती है।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियां या उपयोगी सामग्री दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मीन- इस सप्ताह कारोबार में थोड़ी बहुत उथल-पुथल चलती रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन पहले के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। घर में आए मेहमानों की वजह से अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।  
उपाय- हनुमान जी का स्मरण करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!