BP की दवा लेने में लापरवाही पड़ सकती है भारी, दिल से संबंधी बीमारियों से बचाव का नहीं मिलता फायदा

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 01:03 PM

negligence in taking blood pressure medication can prove costly

उच्च रक्तचाप (BP) की दवाइयां नियमित रूप से न लेना या बीच में छोड़ देना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसान ऐसा करने से हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव का खास फायदा नहीं होता।

वाशिंगटन डीसी : उच्च रक्तचाप (BP) की दवाइयां नियमित रूप से न लेना या बीच में छोड़ देना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसान ऐसा करने से हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव का खास फायदा नहीं होता। 

दुनिया भर में 30 से 79 वर्ष की आयु के लगभग 1.4 अरब वयस्कों को हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) का शिकार है, जो बीमारी और मौत का एक प्रमुख कारण है। हालांकि ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाइयां हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में कारगर साबित हुई हैं, फिर भी लगभग आधे मरीज अपनी दवाओं का सेवन बताए गए निर्देशों के अनुसार नहीं करते हैं। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार जो मरीज अपनी बीपी की दवा सही तरीके से नहीं लेते, उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव का कोई खास फायदा नहीं मिलता। इसके विपरीत, जो मरीज लगातार दवा लेते रहे, उनमें दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा 11% तक कम देखा गया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके की शोधकर्ता मिस कियानकियान यांग के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने 91339 प्रतिभागियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!