Delhi : संजय झील में डूबने से तीन युवकों की मौ'त, कल्याणपुरी के रहने वाले थे सभी

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 12:50 AM

three youths drowned in sanjay lake

पूर्वी दिल्ली की संजय झील में मंगलवार को तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली की संजय झील में मंगलवार को तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शाम 7:24 बजे पांडव नगर थाने को कोटला गांव के पास संजय झील में तीन लोगों के डूबने की सूचना मिली और इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रशिक्षित गोताखोरों को पानी में उतारकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए। 

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों लोगों को पानी से बाहर निकाला गया और उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है और वे कल्याणपुरी के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार उनके नाम, पते और अन्य विवरण का पता लगाया जा रहा है।  

परिजनों में पसरा मातम

वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी मृतकों के परिवारों को भी दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!