December Horoscope: दिसंबर का महीना इन राशियों के जीवन में लगाएगा चार चांद जानें, अपनी राशि का हाल

Edited By Updated: 27 Nov, 2024 02:01 PM

december horoscope

हर महीने अपने आप में बहुत खासियत रखता है। नया महीना हर व्यक्ति के जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आता है। ग्रहों के लिहाज से भी ये महीना बहुत ही शानदार रहने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December Horoscope: हर महीने अपने आप में बहुत खासियत रखता है। नया महीना हर व्यक्ति के जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आता है। ग्रहों के लिहाज से भी ये महीना बहुत ही शानदार रहने वाला है। दिसंबर का महीना कई राशियों के लिए शुभ रहेगा और कुछ राशियों के लिए जीवन में नई दिशा और खुशियां लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां। 

मेष राशि: इस महीने आपके लिए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी मेहनत का अच्छा फल पाएंगे। दिसंबर में आपके रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही, आपकी संतान के मामलों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

PunjabKesari December Horoscope

मिथुन राशि: यह महीना मिथुन राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। दिसंबर में आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी मामले सुधारने के संकेत हैं। साथ ही, प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि: इस महीने में आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।  ये महीना आपके लिए रोमांचक रहेगा। आपके प्रयासों का परिणाम अच्छा होगा और नौकरी या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।  आपके लिए यात्रा के अवसर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

धनु राशि: इस महीने आपके लिए अनुकूल समय है। पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके लिए लिए यह महीना लाभकारी होगा। करियर में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे और आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी खुशियां होंगी।

PunjabKesari December Horoscope

मकर राशि: दिसंबर में आपके लिए नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी और आप किसी नई परियोजना में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से फायदा होगा।  आपके लिए रिश्तों में सामंजस्य और व्यक्तिगत जीवन में खुशी के संकेत हैं।

मीन राशि: दिसंबर में आपके लिए करियर और परिवार दोनों ही क्षेत्रों में सुधार के संकेत हैं। मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। सेहत में अगर खराबी चल रही थी तो वो दूर हो जाएगी। छात्र आगे बढ़ने में कामयाब होंगे। बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलने के संकेत हैं। जो लोग कारोबार खोलने के विचार बना रहे हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है।

PunjabKesari December Horoscope

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!