Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Jul, 2026 10:26 AM

बुधवार की गिरावट के बाद आज गुरुवार को सोने के कीमतों में गिरावट जारी है, जबकि चांदी मजबूत हुई है। घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भाव पर सोने के वायदा भाव 513 रुपए गिरकर 1,43,917 रुपए, जबकि चांदी के भाव 594 रुपए उछाल के साथ 2,30,978 रुपए...
बिजनेस डेस्कः बुधवार की गिरावट के बाद आज गुरुवार को सोने के कीमतों में गिरावट जारी है, जबकि चांदी मजबूत हुई है। घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भाव पर सोने के वायदा भाव 513 रुपए गिरकर 1,43,917 रुपए, जबकि चांदी के भाव 594 रुपए उछाल के साथ 2,30,978 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज
Comex पर सोना 4,049.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,082.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,079.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.51 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 60.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।