NEET-PG 2026 की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 01:32 PM

neet pg 2026 date announced exam to be held on august 30 full schedule

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। NBEMS की आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है  और NEET-PG 2026 परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30...

नेशनल डेस्कः नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। NBEMS की आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है  और NEET-PG 2026 परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त 2026 को CBT मोड में करवाई जाएगी। 

NEET-PG 2026 परीक्षा का शेड्यूल

आवेदन शुरू होने की तिथि:  1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
फॉर्म में सुधार की अवधि: 25 से 28 जुलाई 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी: 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होंगे:27 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि: 30 अगस्त 2026

आवेदन की फीस

NEET-PG 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के आधार पर परीक्षा शुल्क देना होगा।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 3,500 रुपये
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी: 2,500 रुपये

इस परीक्षा में वही आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने भारत के किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान से MBBS की डिग्री पूरी की हो।

नए दिशा-निर्देश

NBEMS ने उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। इस परीक्षा में शहर का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर नहीं किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के 3 परीक्षा केंद्र चुनने होंगे।

नई फोटो अपलोड

उम्मीदवारों को आवेदन के समय हाल ही में खिंचवाई गई फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो धुंधली या एडिट की गई ना हो। 3 महीने से पुरानी फोटो अपलोड नहीं करने की सलाह दी है। एक बार फॉर्म का अंतिम सबमिशन करने के बाद शोधन करने का अवसर नहीं मिलेगा।

आधार वेरिफिकेशन होगी अनिवार्य

NEET-PG 2026 में इस बार आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा के दिन हाथोम में  मेहंदी, स्याही, पेंट का इस्तेमाल न करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!