Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Nov, 2026 01:13 PM

सनातन धर्म में देव दिवाली का पर्व बहुत खास माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को यह त्योहार बहुत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं। इसी वजह से इसे देवताओं की दिवाली भी कहा...
Dev Diwali 2026 : सनातन धर्म में देव दिवाली का पर्व बहुत खास माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को यह त्योहार बहुत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं। इसी वजह से इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। साल 2026 में देव दिवाली का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार देव दिवाली का शुभ अवसर कुछ राशियों के लिए खुशियों और नई उम्मीदों का संदेश लेकर आ सकता है। तो आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में-
मेष राशि
देव दिवाली मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा।
सिंह राशि
देव दिवाली सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आने वाला है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए देव दिवाली नई खुशियां और अवसर लेकर आ सकती है। इस समय भाग्य का साथ मिलने से आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।