Kundli Tv- क्या आपके घर में है मां सरस्वती की ये मनपसंद चीज़ें ?

Edited By Jyoti,Updated: 31 Oct, 2018 01:39 PM

do you have any of these favorite things of maa saraswati

वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली हर चीज़ के बारे में बताया गया है कि कैसे छोटे से छोटा उपकरण घर के सदस्यों पर अच्छा-बुरा प्रभाव डालता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली हर चीज़ के बारे में बताया गया है कि कैसे छोटे से छोटा उपकरण घर के सदस्यों पर अच्छा-बुरा प्रभाव डालता है। परंतु आज हम घर में रखें उपकरणों के बारे में नहीं मंदिर में रखी जाने वाली मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको उन चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखने से घर में आ रही नकारात्मक ऊर्जा के संचार को खत्म किया जा सकता है। 
PunjabKesari
वास्तु के अनुसार हमारे आसपास की एनर्जी ही वातावरण को हमारी सफलता के लिए तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक इंसान को घर की सुख-शांति से लेकर करियर में सफलता तक हर जगह वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि मां सरस्वती से जुड़ी ये 5 चीजें। माना जाता है कि अगर इनमें से कोई भी एक चीज़ घर में रख ली जाए तो इंसान की किस्मत पलट जाती है। 
PunjabKesari
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार वीणा देवी सरस्वती की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसे बहुत पवित्र माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। सात थी घर में रहने वाले लोगों की रचनात्मकता बढ़ती है। कहा जाता है कि जिस घर में सुबह वीणा को बजाया जाता है, इसकी आवाज़ से वहां का माहौल हल्का और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।
PunjabKesari
हंस को देवी सरस्वती की सवारी बताया गया है, जिसके कारण इसे शुभ माना जाता है। हंस की तस्वीर या शो-पीस घर के ऐसे हिस्से में रखना चाहिए, जहां से हर सदस्य की नजर उस पर पड़े। इससे मन हमेशा शांत और फोकस रहता है।
PunjabKesari
मोर पंख एक एेसी चीज़ है जो एक नहीं बल्कि कई देवी-देवताओं से संबंधित है। इसलिए इसे घर में रखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर के मंदिर और बच्चों के कमरे में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
PunjabKesari
हिंदू धर्म में पूजा में अन्य फूलों के साथ कमल के फूल का प्रयोग करना भी बहुत उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि घर के मंदिर में कमल का फूल मंदिर रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ध्यान रहे मंदिर में रोज़ाना बासी कमल हटाकर ताज़ा फूल ही रखें, इससे घर में ताज़गी भरा माहौल रहता है, जो आपको अपने टारगेट को अचीव करने में मदद करता है।
PunjabKesari
माता सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। उनकी प्रतिमा घर में रखने और रोज़ उसकी पूजा करने से जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है।
अहोई अष्टमी का ये उपाय दिलाएगा आपके बच्चे को लंबी उम्र  (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!