फेंगशुई से जुड़ा ये उपाय बना सकता है आपको मालामाल

Edited By Lata,Updated: 04 Jan, 2021 05:13 PM

feng shui tips

कहते हैं कि अगर घर या परिवार में किसी तरह की परेशानी आनी शुरु हो जाए तो

कहते हैं कि अगर घर या परिवार में किसी तरह की परेशानी आनी शुरु हो जाए तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है। जी हां, वास्तु दोष के कारण घर पर कोई न कोई अनहोनी होती ही रहती है। इसके लिए वास्तु में बताए गए उपायों का सहारा लेकर कोई न कोई हल निकाला जा सकता है। जैसे वास्तु दोष के निवारण के लिए वास्तु के उपाय होते हैं, ठीक वैसे ही चीनी वास्तु यानि फेंगशुई में भी कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है, जिसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
PunjabKesari
फेंगशुई में पिरामिड को घर में रखने का बहुत महत्व माना गया है। इसे घर में रखने से वास्तु दोष और अन्य कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। यदि किसी का मन पढ़ाने में नहीं लगता है तो पिरामिड रखना चाहिए। इससे पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनी रहती है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए पिरामिड रखना बहुत अच्छा माना जाता है।
PunjabKesari
शत्रु बाधा से परेशान हैं तो दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपका किसी प्रकार का मुकदमा अदालत में लटका हुआ है तो उसमें गति आती है। लेकिन पिरामिड त्रिकोण होता है इसलिए इसकी सही दिशा समझना बहुत ही जरूरी होता है, वरना आपको परेशानी हो सकती है।

पिरामिड के बारे में कहा जाता है कि यदि उसमें कोई चीज रखी जाए तो उसके गुणधर्म में परिवर्तन आ जाता है। अगर आपकी पाचन शक्ति सही नहीं रहती है, तो पानी को पीने से पहले उसके ऊपर पिरामिड रखें। माना जाता है कि इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। 
PunjabKesari
यदि आप यश-कीर्ति पाना चाहते हैं तो घर की पूर्व दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपके परिवार में किसी को गलत आदते लग गई हैं तो भी घर में पिरामिड रखने से लाभ मिलता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!