Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2026 10:08 AM

पाकिस्तान के महत्वपूर्ण शहर कराची के एक मराठी परिवार ने अपनी गणेश चतुर्थी की तैयारियों की एक झलक शेयर की, जिसमें आर्टिस्ट, सिर पर टोपी पहने हुए, एक सफेद गणपति की मूर्ति को ध्यान से पेंट करते हुए दिखे।
गुरदासपुर/कराची (विनोद): पाकिस्तान के महत्वपूर्ण शहर कराची के एक मराठी परिवार ने अपनी गणेश चतुर्थी की तैयारियों की एक झलक शेयर की, जिसमें आर्टिस्ट, सिर पर टोपी पहने हुए, एक सफेद गणपति की मूर्ति को ध्यान से पेंट करते हुए दिखे।
गणेश चतुर्थी के निकट आने के साथ गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घरों, मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर तैयारियां जोरों पर हैं। त्यौहारों की धूम के बीच, पाकिस्तान के कराची का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक मुस्लिम आर्टिस्ट शहर में रहने वाले एक मराठी परिवार के लिए गणपति की मूर्ति पेंट कर रहा है। यह क्लिप इंस्टाग्राम पर अमर प्रकाश ने पोस्ट की थी, जो खुद को कराची में रहने वाला मराठा बताते हैं और रैगुलर तौर पर पाकिस्तान में अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करते हैं।