सुकमा में ग्राम सभा ने पारित किया प्रस्ताव, ईसाइयों को चर्च बनाने और शव दफनाने के लिए जमीन देने पर रोक

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 01:31 PM

gram sabha sukma

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की एक ग्राम सभा ने ईसाइयों और धर्म बदल चुके लोगों के लिए चर्च बनाने, प्रार्थना तथा धार्मिक सभाएं आयोजित करने तथा शव दफनाने के लिए सामुदायिक जमीन देने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है।

सुकमा (एजैंसी): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की एक ग्राम सभा ने ईसाइयों और धर्म बदल चुके लोगों के लिए चर्च बनाने, प्रार्थना तथा धार्मिक सभाएं आयोजित करने तथा शव दफनाने के लिए सामुदायिक जमीन देने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। जिले की पुनपल्ली ग्राम पंचायत ने एक सूचना-पट्ट भी लगाया है, जिस पर लिखा गया है कि धर्म परिवर्तन, प्रार्थना सभाओं और अन्य गतिविधियों के लिए पादरियों और ईसाई प्रचारकों का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित होगा। 

जनपद पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मड़कम भीमा ने कहा कि कोंटा जनपद पंचायत के तहत पुनपल्ली गांव में 2 अक्तूबर को एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई थी, जिसमें गांव की पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था, सामुदायिक हितों और स्थानीय स्तर पर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!