Magh Gupt Navratri: आज घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं माता रानी, जानें क्या है इसका संकेत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Feb, 2024 07:24 AM

gupt navratri

हर साल 4 नवरात्रि मनाए जाते हैं, जिसमें दो प्रत्यक्ष नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में मनाई जाती हैं। माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा करने से साधक को हर कष्ट से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Gupt Navratri: हर साल 4 नवरात्रि मनाए जाते हैं, जिसमें दो प्रत्यक्ष नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में मनाई जाती हैं। माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा करने से साधक को हर कष्ट से छुटकारा मिलता है। माघ मास की गुप्त नवरात्रि के पहले दिन माता का कैलाश से धरती पर आगमन होगा। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि में मां घोड़े पर सवार होकर धरती पर आएंगी। दिन के हिसाब से ही उनके आगमन का वाहन तय होता है और उसका शुभ और अशुभ प्रभाव धरती वासियों पर पड़ता है। 18 फरवरी रविवार को माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त होंगे। धरती से कैलाश प्रस्थान के लिए माता का वाहन भैंसा होगा। माता की सवारी के चलते गुप्त नवरात्रि बेहद शुभ हैं।

PunjabKesari Gupt Navratri
Maa Durga will arrive on horse घोड़े पर होगा माता दुर्गा का आगमन
गुप्त नवरात्रि के नाम से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा बहुत ही गुप्त तरीके से की जाती है। इस साल के गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ शनिवार से होने की वजह से इस बार माता रानी का वाहन घोड़ा होगा। जबकि विसर्जन रविवार के दिन होने के कारण भैंसे पर मां दुर्गा प्रस्थान करेंगी।

PunjabKesari Gupt Navratri
What are the signs of Maa Durga arrival on horse मां दुर्गा के घोड़े पर आगमन के क्या हैं संकेत
इस बार माता दुर्गा का वाहन घोड़ा है। माता रानी के इस वाहन से अशुभ संकेत मिल रहे हैं। देवी दुर्गा को जब भी घोड़े पर सवार होकर आते हुए देखा जाता है तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। मां दुर्गा की घोड़े की सवारी देश में आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएं लाने, गृह युद्ध और सत्ता में उथल-पुथल के संकेत भी देती है। वहीं नवरात्रि का समापन 18 फरवरी रविवार के दिन हो रहा है। इस बार माता रानी भैंस पर विदा होंगी तो लोग बीमार होंगे, वे बुखार, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। घर-परिवार में अशांति बनी रह सकती है।

PunjabKesari Gupt Navratri

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!