राजस्थान पुलिस ने गुरु घर के अंदर अमर्यादित कार्रवाई की : गड़गज्ज

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 01:31 PM

gurdwara baba deep singh sri ganganagar

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि राजस्थान के श्री गंगानगर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के अंदर राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से गुरु घर के अदब-सत्कार और सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है।

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि राजस्थान के श्री गंगानगर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के अंदर राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से गुरु घर के अदब-सत्कार और सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के लंगर में राशन को बिखेरा गया, गुरु घर के परिसर के भीतर तोड़-फोड़ करते हुए कौमी शहीद और अन्य शहीद सिंहों की तस्वीरों वाले पोस्टर भी फाड़े गए। पुलिस द्वारा स्थानीय सिख नेता तेजिंदरपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि इस घटना के पीछे जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से तेजिंदरपाल सिंह की गिरफ्तारी और गुरुद्वारा साहिब के अंदर घटी पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करवाने तथा गुरु घर के अंदर तोड़-फोड़ करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गड़गज्ज ने कहा कि तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल श्री गंगानगर में घटना स्थल का जायजा लेकर आया है, जिससे यह सामने आया है कि राजस्थान पुलिस द्वारा अमर्यादित कार्रवाई की गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!