हज 2025: 30 दिसम्बर तक हज खर्च जमा कर सकते हैं यात्री

Edited By Updated: 18 Dec, 2024 07:33 AM

hajj 2025

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के लिए हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज खर्च जमा करने की तिथि 30 दिसम्बर तक बढ़ा दी है। साथ ही महरम कोटे की 500 हज सीटें महिलाओं के लिए जारी की हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (एजैंसी): हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के लिए हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज खर्च जमा करने की तिथि 30 दिसम्बर तक बढ़ा दी है। साथ ही महरम कोटे की 500 हज सीटें महिलाओं के लिए जारी की हैं। हज कमेटी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञप्ति में बताया गया है कि लॉटरी के माध्यम से सबसे अधिक महाराष्ट्र (92) की महिलाओं को हज का मौका मिला है। इसके बाद क्रमश: केरल (63), कर्नाटक (56), उत्तर प्रदेश (46) और गुजरात (43) हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि महरम श्रेणी में कुल 739 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी हज कमेटी ऑफ इंडिया के शाखा कार्यालय में कंप्यूटराइज्ड तरीके से लॉटरी की गई। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने महरम कोटे में चयनित महिला यात्रियों और प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों से अपील की है कि वे 30 दिसम्बर तक पहली और दूसरी किस्त की कुल राशि 2,72,300 रुपए जमा करा दें। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!