हनुमान जी के राशि अनुसार उपाय देंगे हर सुख, मंगल होगा शांत

Edited By Updated: 06 Jan, 2026 01:22 PM

hanuman ji upay

Mangal Grah Upay Tips: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को माना जाता है। ये शक्ति, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम के स्वामी हैं। शास्त्रानुसार मंगल देव अग्नि तत्व प्रधान देवता हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। ज्योतिषनुसार यह शनि की राशि मकर...

Mangal Grah Upay Tips: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को माना जाता है। ये शक्ति, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम के स्वामी हैं। शास्त्रानुसार मंगल देव अग्नि तत्व प्रधान देवता हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। ज्योतिषनुसार यह शनि की राशि मकर राशि में उच्च का प्रभाव देते हैं तथा चंद्रमा की राशि कर्क में नीच का प्रभाव देते हैं। मंगल के धार्मिक चित्रण के अनुसार मंगल देव चतुर्भुजी हैं। इनकी देह रक्तवर्णी हैं अर्थात लाल है। इनके हाथों में अभयमुद्रा, त्रिशूल, गदा और वरमुद्रा है। इनका वाहन मेष हैं। इन्होंने लाल वस्त्र तथा स्वर्णाभूषण धारण कर रखे हैं। मंगल ग्रह व्यक्ति को शारीरिक और आत्मिक बल प्रदान करते हैं। मंगल प्रधान व्यक्ति निर्णायक, नायक, योद्धा और अडिग होते हैं। एकादश रुद्रावतार हनुमान जी मंगल के अधिष्टाता हैं। राम भक्त हनुमान जी की पूजा-उपासना के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष महत्व रखता है।

PunjabKesari hanuman ji

हनुमान जी के राशि अनुसार उपाय देंगे हर सुख, मंगल होगा शांत 

PunjabKesari hanuman ji

मेष: हनुमान मंदिर में अनार चढ़ाएं।

वृष: सात मंगलवार पक्षियों के लिए लाल मसूर रखें।

मिथुन: हनुमान मंदिर में पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं।

कर्क: हनुमान मंदिर से कलावा बंधवाएं।

सिंह: चार मंगलवार हनुमान मंदिर में जलेबी चढ़ाएं।

कन्या: तीन मंगलवार पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

तुला: किसी सुहागिन को लाल साड़ी भेंट करें।

PunjabKesari hanuman ji

वृश्चिक: भिखारी को गुड़ का दान करें।

धनु: गरीब बच्चों में गेहूं का दान करें।

मकर: पूजा घर में लाल चंदन चढ़ाएं।

कुम्भ: हनुमान जी के चित्र की कर्पूर जलाकर आरती करें।

मीन: हनुमान जी के मंदिर से प्राप्त मौली घर के मुख्य द्वार पर बांधें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!