Hindu rashtra astrology: हिंदू राष्ट्र का मुद्दा अब चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा बनने के आसार !

Edited By Updated: 05 Dec, 2023 09:16 AM

hindu rashtra astrology

जालंधर (धवन): हिंदू राष्ट्र का मुद्दा अब 2024 व 2025 में चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा बन जाएगा। दिल्ली की ज्योतिषचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार 2024 व 2025 में भारत में हिंदू राष्ट्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (धवन): हिंदू राष्ट्र का मुद्दा अब 2024 व 2025 में चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा बन जाएगा। दिल्ली की ज्योतिषचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार 2024 व 2025 में भारत में हिंदू राष्ट्र की बातें खुलकर सामने आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वृषभ लग्न व कर्क राशि की कुंडली है। 

इस समय भारत की कुंडली में चंद्रमा महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है जो मार्च 2025 तक रहने वाली है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा और शुक्र स्त्री प्रदान ग्रह हैं। इस समय स्त्रियों के उत्थान के लिए अधिक कार्य होंगे। शुक्र कुंडली में लग्नेश व ऋणेश हैं। 

उन्होंने कहा कि नवंबर 2023 से केतू भारत की कुंडली के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। मई 2024 से गुरु वृषभ राशि में गोचर करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि केतू आध्यात्मिकता प्रदान करने वाले ग्रह हैं। केतू नवम, लग्न व एकादश भाव पर दृष्टि दे रहे हैं जिस कारण भारतीय स्नातनी हिन्दुओं में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता की वृद्धि करेगा। नवम भाव कानून व्यवस्था का भाव है और इस पर गुरु और केतू का प्रभाव दर्शाता है कि धार्मिक विषयों से जुड़े कानून पास हो सकते हैं। 

शनि देव न्यायकर्ता हैं और वर्ष 2024 में शनि का गोचर दशम भाव में रहेगा जिस कारण शनि देव भी इस कार्य में सहयोग देंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!